Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 07 Jun, 2018 09:55 AM
प्रेमी के साथ 2 माह से मथुरी घाटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने प्रेमी को चाकुओं से गोद डाला। गांव पिलाना निवासी घायल विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह 2 माह से मुथरी घाटी क्षेत्र में किराए के मकान में अपनी प्रेमिका के साथ रहता है।...
चरखी दादरी(भूपेंद्र): प्रेमी के साथ 2 माह से मथुरी घाटी क्षेत्र में किराए के मकान में रहने वाली महिला ने प्रेमी को चाकुओं से गोद डाला। गांव पिलाना निवासी घायल विक्रम ने पुलिस को बताया कि वह 2 माह से मुथरी घाटी क्षेत्र में किराए के मकान में अपनी प्रेमिका के साथ रहता है। वह स्वयं भी शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं। घायल ने बताया कि 7 माह पूर्व वह अपनी प्रेमिका के साथ घर से भाग गया था। वे घर वापस आए तो पुलिस ने महिला को कोर्ट में पेश किया था, जिसमें प्रेमिका ने अपनी मर्जी से जाने की बात कही थी। जिसके बाद वे अपने-अपने घर चले गए थे। करीब 4 रोज पूर्व प्रेमिका ने उससे किसी जरूरी काम के लिए 3 लाख रुपए की डिमांड की। जो विक्रम ने उसे दे दिए थे।
घायल का आरोप है कि उसकी प्रेमिका ने 3 लाख रुपए अपने पति को दिए हैं। इसके बाद देर रात्रि जब सो रहा था। तभी उसकी प्रेमिका ने चाकू से एक के बाद एक कई वार कर डाले। जिससे वह लहूलुहान हो गया। अपनी जान बचाने के लिए विक्रम ने चिल्लाना शुरू कर दिया। जिसके बाद आस-पड़ोस के लोग वहां पहुंच गए। इसी बीच प्रेमिका मौका पाकर वहां से फरार हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल विक्रम को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पी.जी.आई. रैफर कर दिया।