Edited By Isha, Updated: 24 Nov, 2020 09:47 AM
शाहाबाद पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव काहनगढ़ निवासी अमरजीत सिंह ने कहा कि वह सुबह के समय पत्नी के साथ खेतों में गेहूं बीजने के लिए गए थे।...
शाहाबाद मारकंडा: शाहाबाद पुलिस ने लड़ाई-झगड़ा करने एवं जान से मारने की धमकी देने के आरोप में 5 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस को दी अपनी शिकायत में गांव काहनगढ़ निवासी अमरजीत सिंह ने कहा कि वह सुबह के समय पत्नी के साथ खेतों में गेहूं बीजने के लिए गए थे।
जैसे ही उन्होंने खेत में गेहूं बीजनी शुरू की तो उसी समय उसके द्वारा बेदखल किया गया उसका पुत्र मुकेश कुमार, सुनील कुमार, बुध राम, जोङ्क्षगद्र सिंह व कविता हममशवरा होकर आए और उसे पकड़ लिया और ललकारा मारा कि अमरजीत को पकड़ लो और गेहूं बीजने का मजा चखा दो। जिस पर सभी आरोपियों ने उसकी पिटाई की तथा जब उसकी पत्नी उसे छुड़ाने के लिए आई तो कविता नामक महिला ने उसे बालों से पकड़कर उसे नीचे गिरा लिया और उसकी पिटाई की। जब उन्होनें अपने बचाने के लिए शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर आ गए जिसे देखकर सभी आरोपी उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। उन्हें ईलाज के लिए शाहाबाद के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवा दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।