Edited By Isha, Updated: 25 Nov, 2023 06:01 PM
रेवाड़ी-हिसार रेलवे ट्रैक पर गांव नांगल पठानी स्टेशन के पास एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। GRP ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
रेवाड़ी(मेहेन्दर): रेवाड़ी-हिसार रेलवे ट्रैक पर गांव नांगल पठानी स्टेशन के पास एक महिला की लाश बरामद हुई है। उसके शरीर पर चोट के निशान भी मिले हैं। GRP ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है।
GRP को सूचना मिली की कि एक महिला की लाश हिसार जाने वाली रेलवे लाइन पर गांव नांगल-पठानी स्टेशन के समीप पड़ी हुई है। सूचना के बाद GRP मौके पर पहुंची। राजकीय रेलवे पुलिस के अनुसार मृतक महिला की उम्र करीब 60 साल है और वह गांव डुमरांव ज़िला बक्सर बिहार की रहने वाली है। महिला अपने पति के साथ राजस्थान के सीकर स्थित खाटू श्याम मंदिर में आई हुई थी। भीड़ होने की वजह से महिला अपने पति से अलग हो गई थी। आज रात उसका शव रेलवे ट्रेक पर पड़ा मिला है। सामान्य धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। महिला की मौत किसी ट्रेन की चपेट में आने की वजह से हुई हो। हालांकि मामले की जांच की जा रही है।