Edited By vinod kumar, Updated: 11 Mar, 2021 05:52 PM
यमुनानगर के गांव नाहरपुर में 70 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब 70 वर्षीय केदारनाथ अपने मकान के सामने खाली पड़ी जगह पर ईंटे बिछवा रहे थे। आरोप है कि तभी 10 से 15 लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला किया, जिससे वो बेहोश...
यमुनानगर (सुमित ओबरॉय): यमुनानगर के गांव नाहरपुर में 70 वर्षीय भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई। घटना उस वक्त हुई जब 70 वर्षीय केदारनाथ अपने मकान के सामने खाली पड़ी जगह पर ईंटे बिछवा रहे थे। आरोप है कि तभी 10 से 15 लोगों ने उन पर लाठी डंडों से हमला किया, जिससे वो बेहोश होकर गिर गए। बेहोश होने के बाद उन्हें सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
वहीं इस मामले की जानकारी मिलने के बाद यमुनानगर के विधायक घनश्याम दास अरोड़ा भी पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे और मृतक के परिजनों को सांत्वना दी। एसपी कमलदीप गोयल ने भी मृतक के परिजनों से बातचीत की और पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली।
इस मामले में जठलाना पुलिस ने बयानों के आधार पर 12 नामजद समेत 15 लोगों के खिलाफ विभिन धाराओं समेत हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)