BJP नेता कर रहे लड़कियों का पीछा और पत्रकारों पर हमला:सुरजेवाला

Edited By Punjab Kesari, Updated: 21 Aug, 2017 09:29 AM

bjp leaders chase girls and attacked journalists sujwala

कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने हुए जहां...

करनाल (कमल मिड्ढा):कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सिंह सुरजेवाला ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करने हुए जहां उन्हें जुमलेबाज और दंगा करवाने वाला बताया, वहीं, सी.एम. मनोहर लाल को हरियाणा का टूरिस्ट कहा। उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार शह पर गुंडागर्दी हो रही है। भाजपा के वरिष्ठ नेता लड़कियों का पीछा करने और पत्रकारों को पीटने में व्यस्त हैं। उन्होंने असंध विधायक पर कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार करने की मांग की। वह राजीव गांधी के 75वें जन्मदिवस पर यहां अनाज मंडी में आयोजित किसान अधिकार व नौजवान अधिकार रैली में संबोधित कर रहे थे।

सुरजेवाला का कहना है कि राजीव गांधी ने अपना जीवन देकर देशवासियों के जीवन पर अमिट छाप छोड़ी है। राजीव गांधी ने आधुनिक भारत का निर्माण किया था जिसे सोनिया गांधी, सरदार मनमोहन सिंह ने आगे बढ़ाया और अब राहुल गांधी इसे साकार करेंगे। उन्होंने कहा कि अच्छे दिन का वायदा फेल होने के बाद प्रधानमंत्री मोदी न्यू इंडिया बनाने की बात कह रहे हैं, जोकि उनका नया जुमला है। क्या कल्पना चावला मैडीकल कालेज व यूनिवर्सिटी का नाम बदल कर दीन दयाल उपाध्याय करना न्यू इंडिया है। 

उन्होंने पूछा कि क्या मोदी भाई को भाई से लड़ाकर, जाति को दूसरी जाति से लड़वाकर, दंगे करवाकर, सिर्फ 60 लाख रुपए न दिए जाने से होने वाली आक्सीजन की कमी से 104 बच्चों की हत्या करने वाला न्यू इंडिया बनाना चाह रहे हैं। रैली को पूर्व मंत्री ए.सी. चौधरी और बच्चन सिंह आर्य, पूर्व विधायक अनिल धंतौडी, रमेश गुप्ता, पवन दीवान, फूल सिंह खेड़ी, कांगे्रस नेता विरेंद्र राठौर, संजय छौक्कर, नाहर सिंह संधू, बोबी मान, हरियाणा महिला कांग्रेस की अध्यक्षा सुमित्रा चौहान, भूपेंद्र फोगाट, राजीव पूनिया, वीरेंद शाह, सुरेश गुप्ता, राव अर्जुन सिंह, ईश्वर नैन, वीरेंद्र जागलान, रमेश चौधरी, सुरेश यूनिसपुर, सतबीर भाणा, इंद्रपाल विर्क, रमेश चौधरी आदि वरिष्ठ नेताओं ने भी सम्बोधित किया। वहीं, पत्रकारों से बातचीत में सुरजेवाला ने कहा कि हमारी पार्टी, नीति, झंडा एक है बस रास्ते अलग हैं। सभी लोग अपने स्तर पर जनता से मिलकर सरकार की कमियों के बारे में बता रहे हैं। वहीं, मुख्यमंत्री पद का दावा करने के प्रश्न पर कहा कि हम सभी पार्टी के कार्यकत्र्ता हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!