आने वाले चुनावों तक खत्म हो जाएगा इनेलो का अस्तित्व: हुड्डा

Edited By Shivam, Updated: 14 Nov, 2018 06:04 PM

bhupinder singh hooda commented on inld

पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने अजय चौटाला को इनेलो से बाहर और पार्टी के घमासान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों तक तक इनेलो का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, ये आज अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं ये जनहित के लोग नहीं है। वहीं दिल्ली के सीएम...

करनाल(केसी आर्या): पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर हुड्डा ने अजय चौटाला को इनेलो से बाहर और पार्टी के घमासान पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनावों तक तक इनेलो का अस्तित्व खत्म हो जाएगा, ये आज अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं ये जनहित के लोग नहीं है। वहीं दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के हरियाणा के स्कूलों-अस्पतालों दौरों पर चुटकी लेते हुए हुड्डा ने पंजाब का उदाहरण दिया।

करनाल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा करनाल बार चेम्बर में जिले के वकीलों से रूबरू हुए। यहां वकीलों ने अपना समर्थन भूपेन्द्र सिंह हुड्डा को दिया है। वहीं हुड्डा ने कहा कि आज प्रदेश में भाजपा ने कुछ नहीं किया। 4 साल हो चुके हैं और लोग बेहाल हैं। उन्होंने कहा कि हम 2019 के चुनावों के लिए तैयार हैं। इनेलो में मचे घमासान और अजय को पार्टी से निकालने पर कहा कि मैंने पहले ही यह बात कही थी कि इनेलो का चुनावों तक आस्तित्व खत्म हो चुका है। आज यह अपने वजूद की लड़ाई लड़ रहे हैं, ये जनहित के लोग नहीं हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!