बैठक में बेदी को कार्यकर्ताओं ने दिखाया आईना, बोले- नहीं हो रही सुनवाई

Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Jun, 2017 07:32 AM

bedi was seen by the workers as a mirror no hearing

राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर आईना दिखाने का काम किया।

जींद:राज्यमंत्री कृष्ण बेदी को भाजपा कार्यकर्ताओं ने बैठक में सरकार की कार्यप्रणाली को लेकर आईना दिखाने का काम किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने बेदी से कहा कि भाजपा के सत्ता में होने के बावजूद उनकी कहीं सुनवाई नहीं हो रही। राज्यमंत्री ने सफीदों रोड स्थित सैनी धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक ली। खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अपने मंत्रियों को यह निर्देश दिए हैं कि वह जिस जिले में जिला परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता करने जाएं, वहां कार्यकर्ताओं की बैठक जरूर लें। बैठक में कार्यकर्ताओं को जब अपने मन की बात रखने के लिए कहा गया तो उन्होंने कहा कि उनकी सरकार और प्रशासन में कोई सुनवाई नहीं हो रही। अधिकारियों की बात तो दूर, खुद सरकार उनकी सुध नहीं ले रही। उनके कोई काम नहीं हो रहे। 

पुलिस अधिकारी उनकी बात नहीं सुनते। कुछ कार्यकर्ताओं ने लोक निर्माण विभाग और जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों पर जन समस्याओं का समाधान नहीं करने के आरोप लगाए। राज्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से उनके कामों की सूची मांगी और कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं के जायज काम हर हालत में होंगे। सरकार तथा प्रशासन में उनकी सुनवाई होगी। जो अधिकारी पार्टी कार्यकर्ताओं के काम नहीं करेंगे, उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला प्रधान अमरपाल राणा, डा. राज सैनी, डॉ. ओमप्रकाश पहल, पुरुषोत्तम शर्मा आदि मौजूद थे।

किसान आंदोलन कांग्रेस का प्रायोजित कार्यक्रम:बेदी
जींद (मलिक): किसान आंदोलन कांगे्रस का प्रायोजित कार्यक्रम है जिसे कांग्रेस हवा दे रही है। यह बात हरियाणा के सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने पत्रकारों से कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस आंदोलन के सहारे राजनीतिक रोटियां सेंकने का प्रयास कर रही है लेकिन किसान इस खेल को समझ गया है। यही वजह है कि जब कांग्रेस ने कुछ किसान संगठनों के नाम पर देश में हाईवे रोकने का आह्वान किया तो इसे किसानों का समर्थन नहीं मिला। दनौदा में हिसार-चंडीगढ़ नैशनल हाईवे पर महज 5 लोग धरना देकर बैठे और यह सब कांगे्रसी थे। बेदी ने कहा कि भूपेंद्र हुड्डा ने कभी अपने हाथों से खेती नहीं की। वह किसान की तकलीफ जानते और समझते ही नहीं। हुड्डा को यह भी पता नहीं कि बीज बाएं हाथ से बोया जाता है या दाएं से। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश सचिव जवाहर सैनी, जिला प्रधान अमरपाल राणा व जसमेर रजाना मौजूद थे।

CBI से डरे हुड्डा किसानों की ले रहे आड़:बेदी
राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि हरियाणा में अपने शासन में हुए जमीन घोटालों की सी.बी.आई. जांच से डरे भूपेंद्र हुड्डा इस समय किसानों की आड़ ले रहे हैं। बेदी ने कहा कि हुड्डा जब प्रदेश के सी.एम. थे, तब उन्होंने अपना जमीर और हरियाणा के किसानों के हित सोनिया गांधी और उनके दामाद राबर्ट वाड्रा के यहां गिरवी रखे हुए थे। हुड्डा के शासन में किसान कर्जदार था और आत्महत्या कर रहा था। भाजपा ने सत्ता में आने के बाद किसान की किस्मत बदलने का काम किया है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!