Assembly Election 2019: चुनाव दौरान प्याज ने कई बार निकाले हैं भाजपा के आंसू

Edited By Isha, Updated: 26 Sep, 2019 11:57 AM

assembly election 2019 bjp has shed many tears during elections

भाजपा और प्याज का पुराना नाता रहा है। चुनाव के समय में प्याज ने कई बार भाजपा के आंसू निकाले हैं। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव दौरान प्याज ने फिर से रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्याज की

डेस्कः भाजपा और प्याज का पुराना नाता रहा है। चुनाव के समय में प्याज ने कई बार भाजपा के आंसू निकाले हैं। अब हरियाणा विधानसभा चुनाव दौरान प्याज ने फिर से रंग दिखाना शुरू कर दिया है। प्याज की कीमत ने तेजी पकड़ते हुए 75 रुपए के आंकड़े को छू लिया है। सोशल मीडिया पर भाजपा के 75 पार के नारे के मुकाबले में नारा चल पड़ा है कि प्याज 75 पार,अबकी बार किसकी सरकार। भाजपा सूत्र बताते हैं कि पार्टी का प्रयास है कि बहुत जल्द प्याज की कीमतों को नियंत्रण में कर लिया जाएगा परन्तु पार्टी प्रचारित चाहे जो करे पर प्याज के बढ़े रेट से भाजपा को दिल्ली के चुनाव याद अवश्य आ रहे हैं,जब प्याज की कीमत पर चुनाव हार गए थे। 

हरियाणा में लगता है कि भाजपा का कई महीनों से बना आ रहा अनुकूल माहौल प्रभावित होने लगा है क्योंकि अभी भाजपा दलबदल कर आने वाले नेताओं की टिकटों पर कोई ठोस निर्णय ले नहीं पाई है। अभी भी भाजपा को लगता है कि दलबदल कर आने वाले नेताओं को टिकट देना कहीं पार्टी के चुनाव पर भारी न पड़ जाए? क्योंकि अभी कांग्रेस के नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल के करीबी रिश्तेदार रहे फतेहाबाद से दुड़ाराम के भाजपा में शामिल होने का पुराने भाजपाईयों ने विरोध किया है। 

दुड़ाराम के आने को लेकर आम भाजपाई में रोष है। इसका परिणाम यह रहा कि पार्टी के फतेहाबाद में होने वाले मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को रद्द करना पड़ा। चर्चाकारों का कहना है कि दुड़ाराम को लेकर भाजपा अपनी नीति बदल रही है। इस बारे में पार्टी में मंथन चल रहा है। इस खुले विरोध को देखते हुए अब भाजपा के शीर्ष नेताओं को गम्भीरता से सोचना पड़ रहा है कि दलबदल कर आने वालों के टिकट को लेकर भी कहीं भाजपा में आंतरिक विरोध हो गया तो 75 पार का नारा धरा का धरा रह जाएगा। इतना ही नहीं अब सट्टा बाजार ने भी भाजपा को झटका देते हुए इनकी सीटें कम कर दी हैं। बाजार के अनुसार अब कांग्रेस की स्थिति मजबूत होती जा रही है लेकिन बताया गया कि अभी भाजपा ने 43 सीटों के लिए प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। इस सूची को आलाकमान को भेजा जा चुका है। उम्मीद की जा रही है कि इन 43 नामों की घोषणा भाजपा पहले नवरात्रे पर कर सकती है। चर्चाकारों का कहना है कि भाजपा अपनी दूसरी सूची कांग्रेस की पहली सूची के बाद जारी करेगी। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!