Edited By Manisha rana, Updated: 24 Sep, 2020 03:29 PM
सी.आई.ए. सिरसा पुलिस ने गांव उमेदपुर औऱ कोटली के बीच दो कार सवारों को गिरफ्तार करके उनके पास से 60 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी...
ऐलनाबाद : सी.आई.ए. सिरसा पुलिस ने गांव उमेदपुर औऱ कोटली के बीच दो कार सवारों को गिरफ्तार करके उनके पास से 60 किलो चूरापोस्त बरामद किया है। जानकारी देते हुए डीएसपी जगत सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी को देखकर कार सवार आरोपियों ने कार ए.एस.आई. सतबीर सिंह पर चढ़ाकर भागने की कोशिश की परंतु पुलिस पार्टी ने उनको मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। कार की तलाशी लेने पर कार में से 60 किलो चूरा पोस्त बरामद हुआ है।
इस हादसे में ए.एस.आई. सतबीर सिंह घायल हो गया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरि सिंह और विजय सिंह निवासी साहवा जिला चूरु के रुप में हुई है। आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके रिमांड पर लिया गया है। उन्होंने बताया कि विजय पर पहले भी ऐलनाबाद पुलिस थाना में एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज है।