Edited By Shivam, Updated: 16 Jun, 2019 06:39 PM
सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी द्वारा 20 से 30 अगस्त तक तेजली खेल परिसर यमुनानगर में सोल्जर जी.डी., सोल्जर, क्लर्क, स्टोर कीपर, तकनीकी पदों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस रैली में...
यमुनानगर (ब्यूरो): सेना भर्ती कार्यालय अम्बाला छावनी द्वारा 20 से 30 अगस्त तक तेजली खेल परिसर यमुनानगर में सोल्जर जी.डी., सोल्जर, क्लर्क, स्टोर कीपर, तकनीकी पदों के लिए सेना भर्ती रैली का आयोजन किया जाएगा भर्ती निदेशक कर्नल सोमनाथ गुप्ता ने बताया कि इस रैली में हरियाणा के अम्बाला, यमुनानगर, पंचकूला, कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र जिला और केन्द्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के उम्मीदवार हिस्सा ले सकेंगे। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 21 जून 2019 से 4 अगस्त 2019 तक किए जा सकेंगे। उम्मीदवार सेना की भर्ती साइट पर भर्ती से सम्बन्धित शैक्षिक योग्यता और शारीरिक मापदंड की जानकारी ले सकते हैं। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड अपनी आई.डी. से 5 से 19 अगस्त तक डाऊनलोड कर सकते हैं।
उम्मीदवारों को जिला/तहसील के अनुसार 20 से 30 अगस्त के बीच भर्ती के लिए बुलाया जाएगा। भर्ती पूरी तरह से पारदर्शी तरीके से आयोजित होगी तथा जो उम्मीदवार मापदंडों को पूरा करेगा, उसे ही नियुक्त करने का काम किया जाएगा।