Air Pollution: Haryana के लगभग सभी जिले Red Zone में शामिल, इस जिले ने तोड़ा रिकॉर्ड...कोहरे को लेकर भी अलर्ट

Edited By Isha, Updated: 16 Nov, 2024 06:44 PM

almost all districts of haryana are included in the red zone

हरियाणा, दिल्ली- NCR, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य आजकल भीषण प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। राज्य में जहाँ एक और सुबह शाम घने कोहरे की चादर छा रही है, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं ।कोहरे को लेकर

चंडीगढ़: हरियाणा, दिल्ली- NCR, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश सहित कई राज्य आजकल भीषण प्रदूषण की मार झेल रहे हैं। राज्य में जहाँ एक और सुबह शाम घने कोहरे की चादर छा रही है, जिससे सड़कों पर वाहन रेंगते नजर आ रहे हैं ।कोहरे को लेकर मौसम विभाग द्वारा कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, रेवाड़ी, गुरुग्राम, झज्जर, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, जींद और चरखी दादरी में अलर्ट जारी किया है। हिसार, नाथूसरी चौपटा, ऐलनाबाद, फतेहाबाद, रानिया, कैथल, नरवाना, नासरसा, टोहाना, कलायत, रतिया, डबवाली, गुहला, पिहोवा, अंबाला, कालका, पंचकूला में घना कोहरा छाने के आसार बताए गए हैं।

 
हरियाणा के कई जिले ऐसे हैं, जहां AQI गंभीर स्थिति में पहुंच चुका है। प्रदेश का मुरथल सबसे ज्यादा प्रदूषित शहरों में शामिल रहा। यहाँ का AQI 451 दर्ज किया गया, जिसे बेहद खराब स्थिति में माना जाता है. विशेषज्ञ बताते हैं कि ऐसी हवा में सांस लेना 25 सिगरेट पीने के बराबर है। आंकड़ों की अगर बात करें, तो आज 16 नवंबर को जींद का AQI 378, गुरुग्राम का AQI 289, भिवानी का AQI 288, फरीदाबाद का AQI 282, बहादुरगढ़ का AQI 270 और रोहतक का AQI 227 दर्ज किया गया।

 
बढ़ते प्रदूषण के कारण प्रदेश के 14 शहरों फरीदाबाद, गुरुग्राम, नूंह, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, जींद और करनाल में ग्रैप 3 की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं। वहीं, एहतियात के तौर पर पांचवी तक के बच्चों के स्कूल बंद करने के विषय में भी चर्चा चल रही है. प्रदेश के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा कह चुके हैं कि इस विषय में फैसला जिलों के डिप्टी कमिश्नर ले सकते हैं।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!