गठबंधन टूटने के दावे पर बिफरे अजय सिंह चौटाला, कहा- बीरेंद्र सिंह बताएं भाजपा में उनकी हैसियत क्या है

Edited By Saurabh Pal, Updated: 09 Jan, 2024 06:16 PM

ajay chautala asked birendra singh s status in bjp

जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के जल्द गठबंधन टूटने के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे यह बताएं की पार्टी में उनकी हैसियत क्या है, फिर गठबंधन पर बात करें...

सिरसा(सतनाम सिंह): जननायक जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अजय सिंह चौटाला ने चौधरी बीरेंद्र सिंह के जल्द गठबंधन टूटने के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि पहले वे यह बताएं की पार्टी में उनकी हैसियत क्या है, फिर गठबंधन पर बात करें। पूर्व मंत्री बीरेंद्र सिंह पर तीखी टिप्पणी के बाद अजय सिंह चौटाला ने कहा कि गठबंधन रहेगा या टूटेगा इसका फैसला दोनों पार्टियों के हाईकमान ही तय करेंगे।

PunjabKesari

इसके साथ ही इनेलो के उचाना विधानसभा से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार को चुनाव लड़ने पर अजय चौटाला ने कहा कि पहले इनेलो यह तो बताए कि उनका निगम पार्षद   या कोई सरपंच है वहां पर, कहना बड़ा आसान है, लेकिन धरातल पर सच्चाई कुछ और ही है। 

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री बीरेंद्र सिंह व उनके पुत्र बृजेंद्र सिंह ने कुछ माह पहले जींद में एक बड़ी रैली की थी। जिसमें उन्होंने जजजा को जमकर आड़े हाथों लिया। रैली के दौरान बीरेंद्र सिंह ने कहा था कि यदि भाजपा हरियाणा में गठबंधन नहीं तोड़ती तो वह भाजपा छोड़ देंगे। इससे वह जनता से राय लेकर अपना फैसला सुनाएंगे कि आगे क्या करना है।

चौधरी बीरेंदर सिंह की ओर से प्रदेश में गठबंधन टूटने के बयान पर अजय सिंह चौटाला आज एक्शन में नजर आए। चौधरी पर पलटवार करते चौटाला के इतने तीखे तेवर पहले कभी देखने को नहीं मिला था। जेजेपी अध्यक्ष ने पूर्व मंत्री की भाजपा में हैसितयत तक पूंछ ली। उन्होंने कहा कि आजतक ये भी नहीं पता है कि वे किसके साथ हैं। कभी किसी के साथ तो कभी किसी के मंच पर होते हैं। गठबंधन रखना या तोड़ना यह दोनों पार्टियों के हाईकमान तय करेंगे।

वहीं उन्होंने चौधरी वीरेंद्र सिंह की पत्नी द्वारा टिकट नहीं मिलने पर आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने पर कहा कि प्रजातंत्र है।  कोई भी चुनाव लड़ सकता है। पहले भी उन्होंने चुनाव लड़ा था। वहीं अजय सिंह चौटाला ने खुद के भिवानी लोकसभा  चुनाव लड़ने के सवाल पर कहा कि मैं तो डिक्लेयर कर चुका हूं, कानूनी पेचीदगी  खत्म हो गई तो मैं चुनाव लडूंगा नहीं तो दिग्विजय चौटाला को लोकसभा चुनाव लड़ाया जाएगा। 

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!