यमुना में आई बाढ़ के बाद अब किसानों ने मांगा सरकार से फसल का मुआवजा(VIDEO)

Edited By Rakhi Yadav, Updated: 01 Aug, 2018 12:25 PM

यमुना में छोड़े गए पानी से फरीदाबाद के करीब दर्जनभर गांवो के किसानों की फसल यमुना के पानी में बह चुकी है।  ऐसे में किसानों ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि ....

फरीदाबाद(देवेंद्र कौशिक):  यमुना में छोड़े गए पानी से फरीदाबाद के करीब दर्जनभर गांवो के किसानों की फसल यमुना के पानी में बह चुकी है।  ऐसे में किसानों ने अब सरकार से मदद की गुहार लगाई है। किसानों का कहना है कि सरकार को उनकी फसल का उचित मुआवजा देना चाहिए। वैसे तो हर साल यमुना में जलस्तर बढने के किसान की परेशानीयां बढ जाती है, लेकिन इस बार किसानों की परेशानी कुछ ज्यादा ही बढ गई है। 
PunjabKesari
क्योंकि जंहा पहले यमुना में पानी आने से उसकी फसल का कुछ हिस्सा खराब हो जाता था या फिर पानी में बह जाता था लेकिन इस बार हालात बेकाबू हो गए है। इस बार किसान की फसल का ज्यादातर हिस्सा पानी में बह चुका है या फिर डूब रहा है। ऐसा  इसलिए हुआ है क्योंकि यमुना में पानी कई सालों की बाद अबकी बार ज्यादा आया है। ऐसे में किसान सरकार से मदद की गुहार लगा रहे हैं। 
PunjabKesari
उनका कहना है कि किसान के लिए फसल ही उसके पूरे साल की कमाई होती है।  इसी से वो अपने परिवार का पालन पोषण करते है। सरकार को चाहिए कि वो किसानों को ज्यादा से ज्यादा फसल का मुआवजा दे। ताकि किसान की आर्थिक रूप से मदद हो सके।
PunjabKesari
वहीं इलाके का दौरा कर रहे ग्राम सचिव गजराज ने बताया कि इस इलाके के करीब दर्जन भर गांव पानी ज्यादा चपेट में आए है। क्योंकि पानी का ज्यादा बहाव उन्ही की तरफ हुआ है। वो लगातार डयूटी कर पूरी रिपोर्ट अपने उच्च अधिकारियों को सौंप रहे है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!