आम आदमी पार्टी की राजनीति काठ की हांडी की तरह: सुभाष बराला(video)

Edited By Shivam Yadav, Updated: 30 Mar, 2018 07:39 PM

हरियाणा में आम आदमी पार्टी की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के द्वारा रैलियां का दौर भी किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनिति में गर्माहट देखी जा सकती है। वहीं इसके बारे में भाजपा इसे सिरे से नकार रही है।...

टोहाना(सुशील सिंगला): हरियाणा में आम आदमी पार्टी की गतिविधियां लगातार बढ़ रही हैं, जिसको लेकर आम आदमी पार्टी के द्वारा रैलियां का दौर भी किया जा रहा है। आने वाले दिनों में हरियाणा की राजनिति में गर्माहट देखी जा सकती है। वहीं इसके बारे में भाजपा इसे सिरे से नकार रही है। आम आदमी पार्टी पर निशाना साधते हुए भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने आप की राजनीति को काठ की हांडी बताया और कहा कि हरियाणा के लोग बहकावे में आने वाले नहीं है।

सुभाष बराला ने  ने कहा कि अरविंद केजरीवाल स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं, हरियाणा की जनता आम आदमी पार्टी व अरविन्द्र के बहकावे में आने वाली नहीं है,  हरियाणा की जनता ने हमेशा ही इतिहास रचा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली की जनता जानती है वहां पर किस तरह का विकास हो रहा है, वहां पर केन्द्र सरकार का ज्यादा पैसा लगा है।

उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवालपंजाब में एसवाईएल की बात करते हैं पर हरियाणा में आकर इस विषय पर कुछ नहीं बोलते क्योंकि वो केवल स्वार्थ की राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की राजनीति काठ की हांडी है, जो बार-बार चढऩे वाली नहीं है। वहीं स्वास्थय मंत्री अनिल विज पर हुए हमले की निन्दा करते हुए उनका कहना था कि इस तरह के व्यवहार का लोकतन्त्र में कोई स्थान नहीं है। जिस भी व्यक्ति ने यह हरकत की है वो पुलिस की पकड़ में है जो भी इसकी मंशा होगी वो जल्दी ही सामने आ जाएगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!