मॉल की छत से गिरे 2 बच्चे, एक गंभीर...कबूतर पकड़ने छत पर गए थे दोनों

Edited By Manisha rana, Updated: 18 Dec, 2023 01:07 PM

2 children fell from the roof of the mall one serious

पानीपत जिले के सेक्टर-11-12 स्थित एंजल प्राइम माल की छत पर कबूतर पकड़ने गए दो बच्चे 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से घायल हो गए।

पानीपत (सचिन) : पानीपत जिले के सेक्टर-11-12 स्थित एंजल प्राइम माल की छत पर कबूतर पकड़ने गए दो बच्चे 40 फीट की ऊंचाई से नीचे गिरने से घायल हो गए। इनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है। जिला नागरिक अस्पताल से एक को प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया है, जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि दोनों बच्चे छत पर चढ़कर घबरा गए और चिल्लाने लगे। लोग उनकी मदद को पहुंचे तो उससे पहले नीचे गिर गए।

यह घटना रविवार देर शाम की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार गंगापुरी रोड वाल्मीकि बस्ती निवासी 12 वर्षीय लव और जोयेश कॉलोनी से निकलकर सेक्टर-11-12 स्थित एंजल प्राइम मॉल में पहुंचे। वह मॉल की आगे वाली छत पर कबूतर देखकर उनको पकड़ने चढ़ गए। वह कबूतर पकड़ने के लिए छत पर तो चढ़ गए, लेकिन उतरने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। दोनों बच्चे जोर-जोर से चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग बच्चों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पहुंचे। उनको मदद करने के लिए ऊपर गए तो बच्चे घबरा गए और असंतुलित होकर नीचे गिर गए।

(हरियाणा की खबरें अब व्हाट्सऐप पर भी, बस यहां क्लिक करें और Punjab Kesari Haryana का ग्रुप ज्वाइन करें।) 
(हरियाणा की खबरें टेलीग्राम पर भी, बस यहां क्लिक करें या फिर टेलीग्राम पर Punjab Kesari Haryana सर्च करें।)

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!