राजनीति में आई गिरावट:हुड्डा

Edited By Updated: 26 Apr, 2017 04:21 PM

the decline in politics hooda

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा का कहना है कि वर्तमान दौर की राजनीति में काफी गिरावट आई है।

गुड़गांव:पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडडा का कहना है कि वर्तमान दौर की राजनीति में काफी गिरावट आई है। पहले विकास और जनहित के काम राजनीति में सर्वोपरि होते थे। नैतिकता की बदौलत विकास कार्यो में गुणवता बरती जाती थी, लेकिन अब ये सब प्राथमिकता की सूचि में नीचे खिसक रही है। विधायक उमेश अग्रवाल के पिता मोती राम अग्रवाल के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने आए पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडड़ा ने संक्षिप्त चर्चा में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि जब उनके पिता चौधरी रणवीर सिंह राजनीति में थे तब लोकहित और लोकलाज सबसे पहले विचारणीय होते थे। पर अब ऐसा नहीं हो पा रहा है। इसके लिए किसी एक व्यक्ति या नेता को दोषी नहीं ठहराया जा सकता हैं। पूर्व मुख्यमंत्री ने विधायक के पिता मोती राम अग्रवाल के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि अग्रवाल के दौर में माता-पिता अपनी संतान को उच्च संस्कार देते थे।

इन्हीं संस्कारों की बदौलत व्यक्ति जीवन में सफ लता के आयाम स्थापित करता था। अग्रवाल के सभी छह पुत्रों ने व्यवसायिक, सामाजिक और राजनीति के क्षेत्र में जो विशिष्ट मुकाम हासिल किया है वह सब इन्हीं संस्कारों की बदौलत है। हुडड़ा के साथ आए पूर्व मंत्री आफ ताब अहमद व पूर्व मंत्री राव धर्मपाल ने भी श्री अग्रवाल के परिवार के प्रति अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। उनसे पहले पूर्व केंद्रीय मंत्री एंव विधायक जय प्रकाश (जेपी) ने भी संवेदना प्रकट की। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!