Edited By Isha, Updated: 26 Jun, 2019 09:46 AM
: बल्लभगढ़ रेलवे क्रासिंग पर बने सोहना पुल के नीचे अवैध रुप से मुर्गा मार्किट लगाई जाती है जिससे आवागमन अवरूद्ध रहता है।
फरीदाबाद (सूरजमल): बल्लभगढ़ रेलवे क्रासिंग पर बने सोहना पुल के नीचे अवैध रुप से मुर्गा मार्किट लगाई जाती है जिससे आवागमन अवरूद्ध रहता है।
पटरी और मछली व मुर्गा मार्किटों की तोडफोड़ नगर निगम का तोडफोड़ दस्ता नहीं करता इसकी कार्रवाई सफाई कर्मचारियों पर होती है। आज सफाई कर्मचारियों ने इस मार्किट में पहुंचकर उन्हें वहां से हटाने की चेतावनी दी। इसी पर रीता देवी महिला ने बहस शुरू की तो एक पुलिसकर्मी ने ऊपर पड़ी तिरपाल को हटा दिया। उसी को लेकर रीता देवी का कहना है कि यह उनका रोजी रोटी का साधन है और यह कर्मचारी जबरन उन्हें हटा रहे हैं। उन्होंने गुहार लगाई की हम यहां से हट जाएंगे तो हमारे बच्चों का पालन पोषण कैसे होगा।