Edited By Isha, Updated: 25 Aug, 2019 11:33 AM
बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। आज फिर सुबह बल्लभगढ़ सिटी पार्क में घर से अपने दोस्त को बुलाकर उसकी चाकुओं से गोदकर कर दी गई हत्या। हत्या करने के बाद बदमाश शव को सिविल अस्पताल में स्कू
फरीदाबाद (सूरजमल): बल्लभगढ़ विधानसभा क्षेत्र में अपराधिक घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रही। आज फिर सुबह बल्लभगढ़ सिटी पार्क में घर से अपने दोस्त को बुलाकर उसकी चाकुओं से गोदकर कर दी गई हत्या। हत्या करने के बाद बदमाश शव को सिविल अस्पताल में स्कूटी पर छोड़ कर चले गए। हत्या करने के पीछे पैसे के लेनदेन को लेकर बात की जा रही है।
हत्या के सही कारणो का खुलासा बाद में ही हो पाएगा। फिलहाल मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए बादशाह खान अस्पताल भिजवा दिया है, जबकि आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार जैन कॉलोनी निवासी विशाल कि कल रात उसके दोस्तों ने चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। हत्या करने से पहले हत्यारों ने मृतक विशाल के साथ एक फोटो खींचकर यह फोटो फेसबुक पर डाला और हत्या करने के बाद स्कूटी पर मृतक को दोनों बदमाश सिविल अस्पताल में छोड़ कर चले गए। मृतक की बुआ के लड़के की माने तो कल रात को मामा के लड़के विशाल की दो लोगों ने हत्या कर दी।
हत्या से पहले दोनों युवक उसे घर से बुलाकर ले गए थे और बाद में हत्या करने के बाद उसके शव को सिविल अस्पताल में छोड़ कर चले गए। घटना की जांच करने मौके पर पहुंचे बल्लभगढ़ एसीपी जयवीर राठी ने बताया कि मृतक का नाम विशाल है जो जैन कॉलोनी का रहने वाला है तथा उसकी उम्र करीब 19 साल है। एसीपी की माने तो अभी पूछताछ में यही मालूम चल सका है कि पैसे को लेन देन दोनों पक्षों के बीच चल रहा था और पैसे के लेनदेन को लेकर ही विशाल की चाकुओं से गोदकर हत्या की गई है।