माता रानी के नाम पर धोखाधड़ी, साक्षात दर्शन करवाने की बात कहकर उतरवाए गहने

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Nov, 2017 01:34 PM

feminism on the name of mata rani

सेन्ट्रल ग्रीन के पास दो बदमाशों ने गुरुद्वारे से लौट रही एक महिला को रास्ते पर रोक लिया। दोनों महिला को अपनी बातों में उलझाकर उन्हें माता रानी के दर्शन करवाने की बात कहने लगे। दोनों ने दर्शन करवाने से पहले महिला के गहने उतरवा कर अपने पास रख लिए और...

फरीदाबाद(पंकेस):सेन्ट्रल ग्रीन के पास दो बदमाशों ने गुरुद्वारे से लौट रही एक महिला को रास्ते पर रोक लिया। दोनों महिला को अपनी बातों में उलझाकर उन्हें माता रानी के दर्शन करवाने की बात कहने लगे। दोनों ने दर्शन करवाने से पहले महिला के गहने उतरवा कर अपने पास रख लिए और पास ही स्थित दुकान पर अगरबत्ती लाने भेज दिया। महिला अगरबत्ती लेकर लौटी तो दोनों फरार हो चुके थे। पीड़िता की शिकायत पर थाना एसजीएम नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक एनएच-5 निवासी ऊषा किरण ने पुलिस से शिकायत में कहा है कि वह यहां अपने परिवार के साथ रहती है।

उसके परिवार के लोग शहर में ही अपना कामधंधा करते हैं। अन्य दिनों की तरह वह सोमवार सुबह भी वह सेन्ट्रल ग्रीन के पास स्थित गुरुद्वारा इंद्र खेल में गई थी। पूजा करने के बाद सुबह करीब आठ बजे वह घर लौटने के लिए बाहर निकली, तभी रास्ते पर उसे एक युवक ने रास्ता पूछने के बहाने रोक लिया। जिसके बाद वह उसे माता रानी के साक्षात दर्शन करवाने का झांसा देने लगा। इसी बीच वहां एक युवक और आ गया। उस युवक का दावा था कि पहले वाला युवक उसे वास्तव में भगवान के दर्शन करवा चुका है।

जिसके कारण वह भी माता रानी के दर्शन करने के लिए तैयार हो गई। दोनों उसे बताया कि साथ में सोने- चांदी रखने पर माता दर्शन नहीं देती। दोनों ने उसके सोने के कड़े और अंगूठी उतरवा कर अपने पास रख ली। दोनों ने उसे पास ही स्थित एक दुकान पर अगरबत्ती लाने के लिए भेज दिया। जब वह वहां से अगरबत्ती लेकर लौटी तो दोनों उसके गहने लेकर फरार हो चुके थे। जिसके बाद उसने पुलिस से मामले की शिकायत की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!