Kannappa: फिल्म रिलीज से पहले कन्नप्पा के जन्मस्थान पर पहुंचे विष्णु मांचू, शिव मंदिर में पूजा करते आए नजर

Edited By suman prajapati, Updated: 16 Mar, 2025 08:03 PM

vishnu manchu reached kannappa s birthplace before the release of the film

एक्टर विष्णु मांचू इन दिनों अपनी अपकमिंग पौराणिक फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म भगवान शिव के महान भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपनी आंखें तक भगवान शिव...

मुंबई. एक्टर विष्णु मांचू इन दिनों अपनी अपकमिंग पौराणिक फिल्म 'कन्नप्पा' को लेकर सुर्खियों में हैं। उनकी ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है। यह फिल्म भगवान शिव के महान भक्त कन्नप्पा के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपनी आंखें तक भगवान शिव को अर्पित कर दी थीं। ऐसे में हाल ही में एक्टर कन्नप्पा के जन्मस्थान उटुकुर गांव पहुंचे और वहां पूजा अर्चना की। मंदिर से विष्णु मांचू की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

PunjabKesari


सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विष्णु दोनों हाथ जोड़े पूजा अर्चना कर रहे हैं। इस दौरान वह येलो कुर्ते में नजर आ रहे हैं। माथे पर उन्होंने तिलक लगाया है और गले में रुद्राक्ष माला पहनी है। एक्टर की इन तस्वीरों को फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।
 
बता दें, फिल्म 'कन्नप्पा' में विष्णु मांचू मुख्य भूमिका में हैं। इस फिल्म में प्रभास रुद्र नाम के एक ऋषि का किरदार निभाएंगे। वहीं, अक्षय कुमार भगवान शिव  के रूप में तेलुगु सिनेमा में डेब्यू करेंगे। काजल अग्रवाल देवी पार्वती के रूप में दिखाई देंगी। इस फिल्म का निर्देशन मुकेश कुमार सिंह ने किया है। 'कन्नप्पा' की शूटिंग 25 सितंबर, 2023 को न्यूजीलैंड में शुरू हुई थी और अब यह फिल्म 25 अप्रैल, 2025 को बड़े पर्दे पर रिलीज़ होने जा रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!