महिला को अश्लील फोटो और मैसेज भेजने के आरोप में केस दर्ज

Edited By Shivam, Updated: 18 Apr, 2019 01:27 PM

case filed for sending obscene photos and messages to woman

शहर की एक महिला को एक अज्ञात व्यक्ति उसके व्हाट्स अप नम्बर पर अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेज रहा है, जबकि महिला उस व्यक्ति को जानती तक नहीं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज...

भिवानी (ब्यूरो): शहर की एक महिला को एक अज्ञात व्यक्ति उसके व्हाट्स अप नम्बर पर अश्लील वीडियो, फोटो और मैसेज भेज रहा है, जबकि महिला उस व्यक्ति को जानती तक नहीं। पुलिस ने महिला की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर आरोपी की पहचान करने का काम शुरू कर दिया है। 

इस बारे में शहर की एक महिला ने बताया कि 14 अप्रैल को एक अज्ञात व्यक्ति ने उसके व्हाट्सएप नंबर पर अश्लील वीडियो भेजनी शुरू कर दी। जब उसने उस व्यक्ति को ऐसा करने से मना किया तो उसने महिला के पास अश्लील फोटो और मैसेज भेजने शुरू कर दिए। इसके बाद महिला ने यह पता किया कि कहीं ऐसा करने वाला उसका कोई जानकार तो नहीं। जब उसे यकीन हो गया कि कोई अज्ञात व्यक्ति ही उसके साथ ऐसा कर रहा है तो उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में दे दी। इस बारे में सिविल लाइन थाना प्रभारी विद्यानंद ने बताया कि पुलिस शीघ्र ही आरोपी की पहचान कर इस मामले का खुलासा कर देगी।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!