‘ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं पर गम्भीर नहीं सरकार’

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Dec, 2017 03:50 PM

government is not serious on transporters problems

अंडरपास बनाने की मांग कर रहे लोगों के धरने को समर्थन देने आज चंडीगढ़ से तरावड़ी जा रहे डा. अशोक तंवर प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पार्टी के वरिष्ठ नेता विशाल सिंगला ने पिपली में ट्रांसपोर्टर्स और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों के...

कुरुक्षेत्र(ब्यूरो):अंडरपास बनाने की मांग कर रहे लोगों के धरने को समर्थन देने आज चंडीगढ़ से तरावड़ी जा रहे डा. अशोक तंवर प्रदेशाध्यक्ष हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को पार्टी के वरिष्ठ नेता विशाल सिंगला ने पिपली में ट्रांसपोर्टर्स और ट्रांसपोर्ट से जुड़े लोगों के प्रतिनिधिमंडल से मिलवाया व उनकी समस्याओं से अवगत करवाया कि किस तरह जी.एस.टी. लागू होने से हर कारोबारी को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। 

व्यापार से जुड़ा आने-जाने के किराए का काम ठप्प हो गया है। इस सरकार ने टैक्स के रूप में गाडिय़ों पर जो राशि थोप दी है, उससे चालक और ट्रांसपोर्टर भूखा मरने की कगार पर आ पहुंचा है। आज तक जी.एस.टी. के बारे में कुछ स्पष्ट नहीं। आम कारोबारी जी.एस.टी. के चक्कर में उलझ गया है। हरियाणा सरकार ट्रांसपोर्टर्स की समस्याओं को लेकर बिल्कुल गम्भीर नहीं है। डा. तंवर ने कहा कि हरियाणा अब भाजपा के नौसिखियों के हाथ में है जिन्हें जनता की समस्याओं से कोई लेना-देना नहीं है। यह सिर्फ तानाशाही करके आमजन को परेशान कर रहे हैं।

नोटबंदी व जी.एस.टी. को बिना कोई परिणाम जाने लागू करना गलत है और भाजपा यू-टर्न सरकार है। भाजपा की गलत नीतियों के कारण हरियाणा कितनी बार जला लेकिन शीर्ष नेतृत्व ने कोई संवेदना तक प्रकट नहीं की। डा. तंवर ने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस पार्टी फिर से बहुमत के साथ परचम लहराएगी और आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। इस अवसर पर ईश्वर सिंह पूर्व राज्यसभा सांसद, डा. विशाल सिंगला, रणधीर सिंह संगठन सचिव, अंकुर मित्तल, गिरीश संगरोहा, अजय शर्मा व मनोज आदि कार्यकर्ता मौजूद थे।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!