Edited By Punjab Kesari, Updated: 15 Oct, 2017 03:45 PM
घरौंडा में एक व्यक्ति ने जहर निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि प्रवीण (35) वासी घरौंडा वार्ड-4 काफी समय से मानिक रूप से परेशान चल रहा था। उसकी चलते...
करनाल (नरवाल): घरौंडा में एक व्यक्ति ने जहर निगलकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर दी। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि प्रवीण (35) वासी घरौंडा वार्ड-4 काफी समय से मानिक रूप से परेशान चल रहा था।
उसकी चलते प्रवीण ने शुक्रवार देर शाम को जहर निगल लिया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। उसकी हालत को देखते हुए परिजन उसे अस्पताल लेकर गए। जहां डाक्टरों ने उसकी हालत को गंभीर देखते हुए उसे करनाल कल्पना चावला मैडीकल कालेज में रैफर कर दिया। जब उसे मैडीकल कालेज में इलाज के लिए ला रहे थे, तो उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।