Edited By Updated: 01 Oct, 2016 01:43 PM
हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड्स पर सफलता पूर्वक चलाए गए सर्जिकल ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना को बधाई दी है।
चंडीगढ़: हरियाणा के राज्यपाल प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी ने पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में आतंकवादियों के लांच पैड्स पर सफलता पूर्वक चलाए गए सर्जिकल ऑपरेशन के लिए भारतीय सेना को बधाई दी है।
प्रो. कप्तान सिंह सोलंकी आज यहां उनसे शिष्टाचार भेंट करने आए नवनियुक्त जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, वेस्र्टन कमांड लैफ्टिनेंट जनरल सुरेंद्र सिंह से बात कर रहे थे। राज्यपाल ने भारतीय सेना की भूमिका की सराहना करते हुए कहा कि इसके बहादुर सैनिक राष्ट्र की सेवा में अपने जीवन का बलिदान देने के लिए सदैव तैयार हैं।
पवन कुमार को मिली पदोन्नति
चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने तुरंत प्रभाव से उप पुलिस अधीक्षक पवन कुमार को पदोन्नति उपरांत एक रिक्त पद पर डी.एस.पी.,सी.आई.डी. नियुक्त किया है।