कुर्सी पर खतरे को देख जासूसी करवा रहे CM: दिग्विजय

Edited By Updated: 02 Aug, 2015 02:01 PM

article

इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस सी.एम. को अपनी कुर्सी खतरे में नजर आती है...

जींद: इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह चौटाला ने कहा कि जिस सी.एम. को अपनी कुर्सी खतरे में नजर आती है वहीं, अपने मंत्रियों और विपक्षी दलों के नेताओं की जासूसी करवाता है।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल को अपनी कुर्सी खतरे में नजर आ रही है, इसीलिए वह स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज और विधानसभा में विपक्ष के नेता अभय सिंह चौटाला की जासूसी करवा रहे हैं। दिग्विजय चौटाला इनैलो कार्यालय में इनसो कार्यकत्र्ताओं की बैठक के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

इसमें दिग्विजय चौटाला ने कहा कि इनैलो शुरू से ही जाटों को पिछड़ा वर्ग में आरक्षण देने की पक्षधर रही है। चौ. देवीलाल जब प्रदेश के सी.एम. थे, तब भी जाटों को पिछड़ा वर्ग में आरक्षण दिया गया था। उन्होंने कहा कि ओमप्रकाश चौटाला प्रदेश के मुख्यमंत्री बने तो जाटों को आरक्षण देने के लिए तमाम जरूरी कदम उठाए जाएंगे।

उन्होंने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जन विरोधी नीतियां लागू करने के आरोप जड़ते हुए कहा कि अपने चुनावी वायदों के ठीक विपरीत काम केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। दोनों सरकार महंगाई थोक में बढ़ाने में लगी हुई हैं। आज प्रदेश का हर वर्ग अपने हकों की लड़ाई के लिए सड़कों पर है।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!