तस्वीरों में देखें, साइकिल चलाकर विधानसभा पहुंचे सीएम...CPS ने चलाया रिक्शा
Edited By Updated: 31 Aug, 2016 12:33 PM
विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे मंत्रीमंडल के साथ साइकिल चालकर विधानसभा पहुंचे।
चंडीगढ़: विधानसभा मानसून सत्र के आखिरी दिन खुद मुख्यमंत्री मनोहर लाल पूरे मंत्रीमंडल के साथ साइकिल चालकर विधानसभा पहुंचे। सीएम पर्यावरण को बचाने का संदेश देत हुए लग्जरी गाड़ियों का त्याग कर साइकिल से विधानसभा आए। सीएम निवास सेक्टर-2 से विधानसभा की दूरी लगभग 1 किलोमीटर है, जिसे सीएम ने साइकिल से तय की।
इस दौरान खट्टर के साथ साइकिल पर खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री करण देव कंबोज, वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु, मंत्री नायाब सिंह सैनी और विधायक सुभाष वरनाला भी साइकिल पर सवार थे। यहां तक कि मुख्य संसदीय सचिव, श्याम सिंह राणा रिक्शा चलाकर विधानसभा पहुंचे। उनके रिक्शे में मुख्य संसदीय सचिव सीमा त्रिखा और सीएम के चीफ राजनीतिक सलाहकार जगदीश चोपड़ा बैठे थे।
बता दें कि इन दिनों हरियाणा का मानसून सत्र चल रहा है और उसी को अटेंड करने के लिए सी.एम. साइकिल से पहुंचे। इस दौरान उनके साथ कई और मंत्री भी मौजूद थे।