Edited By Updated: 22 Jan, 2017 04:43 PM
पानीपत 25 सेक्टर में 40 वर्षीय प्रवासी महिला की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मरकर हत्या कर दी। महिला अपने पति के साथ कूड़ा बीनने का काम करती थी। महिला का शव आज खाली...
पानीपत (अनिल कुमार):पानीपत 25 सेक्टर में 40 वर्षीय प्रवासी महिला की अज्ञात हमलावरों ने चाकू मरकर हत्या कर दी। महिला अपने पति के साथ कूड़ा बीनने का काम करती थी। महिला का शव आज खाली प्लाट में मिला। पुलिस ने शव को कब्ज़े में लेकर सिविल हस्पताल के शव गृह में रखवा दिया और महिला के पति की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया की महिला के पति ने शिकायत दी थी कि उसकी पत्नी पास में खाली पड़े प्लाट में गई थी। कुछ समय बाद चिल्लाने की आवाज आई तो उसने देखा की 25 लोग उसकी पत्नी को पीट रहे थे और उसकी पत्नी को चाकू मारकर फरार हो गए। पति की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करके 4 टीम गठित कर धर पकड़ शुरू कर दी है।