Edited By Updated: 15 Feb, 2017 03:43 PM
पैरोल पर आए पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला द्वारा लोगों को एस.वाई.एल. की खुदाई के लिए संबोधित करने के मामले पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा
चंडीगढ़ (धरणी):पैरोल पर आए पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला द्वारा लोगों को एस.वाई.एल. की खुदाई के लिए संबोधित करने के मामले पर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि कांग्रेस-इनैलो ने अपने शासनकाल के दौरान किया वो हरियाणा की जनता जानती है। शर्मा ने कहा कि ओम प्रकाश चौटाला कुछ भी बोल सकते हैं, उन्हें कोई रोक नहीं सकता। वहीं, जाट आंदोलन पर उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए राजनीति करने का आरोप लगाया। शर्मा ने कहा कि जाट भाइयों का अगर कोई भला कर सकता है तो हम ही करेंगे।