Edited By Updated: 22 May, 2017 09:49 AM
इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने नारायणगढ़ से विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सैनी को उन्हीं के घर में घेरते हुए कहा कि राज्यमंत्री पर एक बहुत बड़ा आरोप
शहजादपुर(राजेश):इनसो के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय सिंह ने नारायणगढ़ से विधायक एवं राज्यमंत्री नायब सैनी को उन्हीं के घर में घेरते हुए कहा कि राज्यमंत्री पर एक बहुत बड़ा आरोप खनन को लेकर लगा है, वह आज खनन माफिया के रूप में जाने जाते हैं, जिससे साबित होता है कि भ्रष्टाचार मुक्त शासन देने का राग अलापने वाली भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका है। दिग्विजय गत दिवस खंड शहजादपुर के गांव शेरपुर में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
दिग्विजय सिंह ने कहा कि एस.वाई.एल. हरियाणा की जीवन रेखा है, दिल की धड़कन है अगर दिल की धड़कन ही रुक जाए तो जिंदगी ही खत्म हो जाती है। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के अनुसार हरियाणा का जो भी हक हरियाणा का बनता है उसे लेकर रहेंगे। इसके लिए चाहे आंदोलन ही क्यों न करना पड़े। इनैलो की सरकार आने पर प्रदेश की जनता को उनके हक दिलवाकर रहेंगे।