Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Mar, 2018 06:23 PM
सीएम सिटी करनाल में एक बार फिर मानवता शर्मसार और ममता की क्रूरता सामने आई। जिस मां को बच्चे को नौ महीने कोख में रखना था, उसी ने मात्र 4 से 5 महीने पर स्वार्थ के लिए भ्रूण का कत्ल करवा दिया। करनाल पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक सीवरेज में सफाई के दौरान 4...
करनाल(विकास मेहला): सीएम सिटी करनाल में एक बार फिर मानवता शर्मसार और ममता की क्रूरता सामने आई। जिस मां को बच्चे को नौ महीने कोख में रखना था, उसी ने मात्र 4 से 5 महीने पर स्वार्थ के लिए भ्रूण का कत्ल करवा दिया। करनाल पुरानी सब्जी मंडी के नजदीक सीवरेज में सफाई के दौरान 4 से 5 महीने का अज्ञात भ्रूण मिला। सीवरेज की सफाई करते वक्त कर्मी ने भ्रूण देखा। पुलिस ने अज्ञात भ्रूण को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रखवाया और मामले की जांच शुरू की है।
जानकारी के मुताबिक पुरानी पुरानी सब्जी मंडी के पास एक सफाई कर्मचारी सीवर की सफाई कर रहा था। तभी उसकी नजर इस अज्ञात भ्रूण पर पड़ी और वो हैरान रह गया। उसने आनन फानन में इसकी सूचना पुलिस को दी।
इस मामले की जानकारी देते हुए पुलिस जांच अधिकारी जयपाल ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात भ्रूण को कब्जे में लेकर कल्पना चावला की मर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवा मामले की जाँच शुरू कर दी है। अभी यह नही पता लग पाया है की यह भ्रूण लड़के का है या लड़की का, इसका खुलासा तो पोस्टमार्टम के बाद ही पता चल पाएगा।
पुलिस ने मामले की सूचना स्वास्थ्य विभाग करनाल को दे दी है जिसपर स्वास्थ्य विभाग ने भी इस मामले में अपनी करवाई शुरू कर दी है, लेकिन इस घटना ने आज फीर से एक बार लोगो की मानसिकता पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।