Edited By Punjab Kesari, Updated: 18 Aug, 2017 05:28 PM
हरियाणा सरकार ने दो जिलों अंबाला व सिरसा के उपायुक्तों को आपस में बदलने के साथ ही दो अन्य आई.ए.एस. अफसरों
चंडीगढ़(संघी):हरियाणा सरकार ने दो जिलों अंबाला व सिरसा के उपायुक्तों को आपस में बदलने के साथ ही दो अन्य आई.ए.एस. अफसरों के कार्यभार में वृद्धि कर दी। जिला सिरसा की उपायुक्त शरणदीप कौर बराड़ को प्रभजोत सिंह की जगह अंबाला व प्रभजोत सिंह को बराड़ की जगह का उपायुक्त नियुक्त कर दिया गया है। जिन अधिकारियों के कार्यभार में वृद्धि की गई है, उनमें राज्य कृषि विपणन बोर्ड के मुख्य प्रशासक मनदीप सिंह बराड़ को अतिरिक्त तौर पर मुख्यमंत्री के उप प्रधान सचिव के रिक्त पड़े पद का कार्यभार सौंपा गया है जबकि नई दिल्ली स्थित हरियाणा भवन के प्रधान रैजीडैंट आयुक्त आनंद मोहन शरण को अतिरिक्त तौर पर गुरुग्राम विकास प्राधिकारण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी का कार्यभार सौंप दिया गया है।
2 एच.सी.एस. अधिकारी तबदील
इसके साथ ही 2 एच.सी.एस. अधिकारियों को तबदील कर दिया गया व 1 के कार्यभार में वृद्धि कर दी गई। इनमें कैथल की सिटी मैजिस्ट्रेट विजेंद्र हुड्डा को रिक्त पद पर ऐलनाबाद व नई नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे प्रदुमन सिंह को रतिया का उपमंडल अधिकारी (न) लगा दिया गया है जबकि जिला परिषद सिरसा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अश्वनी कुमार को अतिरिक्त तौर पर डबवाली के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (न) का कार्यभार सौंप दिया गया है।