Edited By Punjab Kesari, Updated: 01 Sep, 2017 03:46 PM
हरियाणा कांग्रेस प्रभारी कमलनाथ ने अंशोक तंवर के गुरुग्राम नगर निगम चुनाव कांग्रेस पार्टी सिंबल पर
दिल्ली(ब्यूरो): हरियाणा कांग्रेस प्रभारी कमलनाथ ने अंशोक तंवर के गुरुग्राम नगर निगम चुनाव कांग्रेस पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने पर रोक लगाई। गुरुग्राम के कांग्रेस नेताअों की दिल्ली में गुप्त बैठक हुई। जिसमें पूर्व मंत्री धर्मवीर गाबा की अध्यक्षता में गुरुग्राम के तमाम कांग्रेसी नेता मौजूद थे। बैठक में गुरुग्राम नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर न लड़ने का फैसला लिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से एक प्रस्ताव पारित कर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा गया है।
उल्लेखनीय है कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने गत दिवस गुरुग्राम में कहा था कि कांग्रेस पार्टी सिंबल पर नगर निगम चुनाव लड़ेगी लेकिन आज हुई बैठक के बाद पूर्व मंत्री धर्मबीर गाबा ने कहा कि कांग्रेस ने पहले भी नगर निगम चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं लड़ी अौर अब भी पार्टी सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ेंगी।
पूर्व मंत्री राव धर्मपाल ने अशोक तंवर पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बिना किसी से सलाह मशवरा किए यह फैसला लिया था। उन्होंने कहा कि इस फैसले में अशोक तंवर ने गुरुग्राम के नेताओं की बजाय रेवाड़ी के नेता से चर्चा की थी। गुरुग्राम के सभी कांग्रेसी नेता पार्टी सिंबल पर चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं है।