सीएम खट्टर ने दी प्रदेश की बेटियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं

Edited By Punjab Kesari, Updated: 08 Mar, 2018 10:36 AM

cm khattar best wishes daughters to women day

आज 8 मार्च को देश भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिला दिवस यानी महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन। इस दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर प्रदेश की सभी बेटियों को...

चंडीगढ़(ब्यूरो): आज 8 मार्च को देश भर में अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। महिला दिवस यानी महिलाओं की आर्थिक, राजनीतिक और सामाजिक उपलब्धियों का उत्सव मनाने का दिन। इस दिवस पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ट्वीट कर प्रदेश की सभी बेटियों को शुभकामनाएं देकर उनकी सराहना की।मुख्यमंत्री ने कहा कि लिंग समानता और महिला सशक्तिकरण एक प्रगतिशील राष्ट्र की नींव हैं। 
PunjabKesari
मुख्यमंत्री ने महिला दिवस पर लोगों को कहा कि हर जगह महिलाओं के समान अवसरों के लिए काम करना जारी रखें। उन्होंने प्रदेश की बेटियों की सराहना करते हुए कहा कि यह उनके लिए खुशी का मामला है कि हमारी बेटियां विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय रूप से चमक रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश की बेटियों से उनको प्रेरणा मिलती है। 

अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की समानता के लिए आवाज उठाना है। इस दिन उन महिलाओं के कार्यों को याद किया जाता है जो महिलाओं के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!