शहीद परगट सिंह की रस्म क्रिया में पहुंचे मुख्यमंत्री, पत्नी को नौकरी और 50 लाख देने का ऐलान(Video)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 30 Dec, 2017 03:16 PM

chief minister of the martyr pargat singh s rituals

पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए करनाल के रंबा गांव के परगट सिंह की रस्म क्रिया में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। इस दौरान खट्टर ने परगट सिंह के परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं। वहीं, खट्टर ने ऐलान किया कि शहीद की पत्नी को...

करनाल(विकास):पाकिस्तान की फायरिंग में शहीद हुए करनाल के रंबा गांव के परगट सिंह की रस्म क्रिया में आज मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर पहुंचे। इस दौरान खट्टर ने परगट सिंह के परिजनों को भरोसा दिलाया कि वह उनके साथ हैं। वहीं, खट्टर ने ऐलान किया कि शहीद की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपए की आर्थिक मदद दी जाएगी। इसके अतिरिक्त भी शहीद के परिवार की हर संभव मदद की जाएगी।
 

 

शहीद परगट सिंह की रस्म क्रिया में पहुंचे CM खट्टर, LIVE Posted by Punjab Kesari Haryana on Saturday, December 30, 2017

 


उल्लेखनीय है कि जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में हुई फायरिंग में परगट सिंह सहित 4 जवान शहीद हो गए थे। जिसके बाद उनके गांव में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया था। शहीद परगट सिंह अपने पीछे पत्नी और पांच साल के बेटे को छोड़ गए हैं। उनके भविष्य को सुरक्षित करने के लिए सरकार ने यह फैसला लिया है। साल 1987 में परगट सिंह का जन्म हुअा और उन्होंने 2006 में अार्मी ज्वाइन की थी। दसवीं के बाद परगट सिंह ने करनाल में आईटीआई में इलेक्ट्रानिक की ट्रेड से परीक्षा पास की। इसके बाद वह आर्मी की सिक्ख रेजिमेंट में भर्ती हो गए थे। शहीद प्रगट सिंह ने 12 साल पहले सेना में सिपाही के पद पर नियुक्ति ली थी। अब वे सूबेदार के पद पर तैनात थे। 12 दिसंबर को ही प्रगट सिंह छुट्टी बिताकर घर से ड्यूटी पर गया था। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!