केस वापस लेना तोड़-फोड़ को आमंत्रण:आर्य

Edited By Updated: 19 Mar, 2017 08:46 AM

case back to take invitation to demolition arya

रोशन लाल आर्य पूर्व विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा सर्वजन पार्टी ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि वह जाट आरक्षण समिति की अवैध मांगें स्वीकार न करें।

अम्बाला शहर (रीटा):रोशन लाल आर्य पूर्व विधायक एवं कार्यकारी अध्यक्ष हरियाणा सर्वजन पार्टी ने हरियाणा सरकार को चेतावनी दी है कि वह जाट आरक्षण समिति की अवैध मांगें स्वीकार न करें। जाट आंदोलनकारियों के विरुद्ध दर्ज किए गए आपराधिक मामले वापस लेना एक प्रकार से भविष्य में तोड़-फोड़ करने का निमंत्रण देना है। ऐसा करना हरियाणा में अपराध को उद्योग का दर्जा देने के समान होगा। हरियाणा राज्य अपराध की नर्सरी बन जाएगा। लोग तकनीकी शिक्षा लेने के स्थान पर नाजायज हथियार बनाना और आपराधिक गतिविधियां करना बड़े पैमाने पर शुरू कर देंगे, इसलिए हरियाणा सरकार न्यायालय के अधिकार क्षेत्र में दखल न दे। अन्यथा अपराधी न्यायालय की मर्यादा को भी भंग कर देंगे। 

आर्य ने कहा कि हरियाणा सरकार जाट आरक्षण मुद्धे को न्यायालय के अधिकार क्षेत्र से बाहर निकालकर 9वीं सूची में डालती है, तो ऐसा करना वर्तमान सरकार को दिए गए जनादेश का अपमान होगा। ऐसा होने की स्थिति में हरियाणा सर्वजन पार्टी हरियाणा विधानसभा को भंग करने का आंदोलन चलाएगी और प्रदेश में नए चुनाव करवाए जाने की मांग करेगी। हरियाणा में 35 बिरादरी के लोग इस सरकार के ढुलमूल एवं जनविरोधी फैसलों से आश्चर्यचकित है। जाट आरक्षण समिति के लोग आरक्षण में कोई रूचि नहीं रखते। उनकी लड़ाई केवल सत्ता को हथियाने तथा मुख्यमंत्री का पद छीनने तक सीमित है। इसलिए सरकार इस षड्यंत्र को समझें।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!