निजीकरण को बढ़ावा दे रही भाजपा: तंवर

Edited By Updated: 17 Apr, 2017 04:35 PM

bjp promoting privatization ashok tanwar

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है।

हिसार:कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा है कि भाजपा निजीकरण को बढ़ावा दे रही है। प्रदेश में बम्पर फसल हुई है परंतु मंडियों में किसानों के लिए कोई इंतजाम नहीं है। यहां एक कार्यक्रम में पहुंचे तंवर ने कहा कि मंडियों में किसानों के लिए पीने के पानी तथा शौचालयों की व्यवस्था नहीं है। मंडियों में शौचालय से किसानों से पांच रुपए लिए जा रहे हैं।

तंवर ने आरोप लगाया कि कहा कि मंडियों में अधिकारी खुद अपने आपको असहाय महसूस कर रहे हैं। फतेहाबाद में कांग्रेस पार्टी के विधायक द्वारा शिलान्यास किया था परंतु उस भाजपा सरकार ने उस पत्थर को तुड़वा दिया गया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी इस मामले को संज्ञान में लाएं और कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कार्यकारिणी का गठन जल्द ही किया जाएगा।

केंद्रीय मंत्री बींरेद्र सिंह के बयान पर निशाना साधते हुए अशोक तंवर ने कहा कि एस.सी./एस.टी. का एक अलग पैरामीटर है तथा इसमें शामिल करने की अलग प्रक्रिया है। एस.सी./एस.टी. आॢथक गरीब लोगों को देखकर ही आरक्षण दिया गया था। इस दौरान कांग्रेस नेता सतेंद्र सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!