Edited By Punjab Kesari, Updated: 19 Mar, 2018 05:12 PM
हरियाणा सरकार ने आज श्रम कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष के अतिरिक्त 11 सदस्यों की घोषणा की। श्रम कल्याण बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि रमेश बल्हारा को बोर्ड के अध्यक्ष होंगे जबकि हरि प्रकाश शर्मा (पलवल) को उपाध्यक्ष तथा श्रम आयुक्त को...
चंडीगढ़ (ब्यूरो ): हरियाणा सरकार ने आज श्रम कल्याण बोर्ड का पुनर्गठन करते हुए अध्यक्ष के अतिरिक्त 11 सदस्यों की घोषणा की। श्रम कल्याण बोर्ड के प्रवक्ता ने बताया कि रमेश बल्हारा को बोर्ड के अध्यक्ष होंगे जबकि हरि प्रकाश शर्मा (पलवल) को उपाध्यक्ष तथा श्रम आयुक्त को सदस्य सचिव बनाया गया है।
इनके अतिरिक्त अशोक साहनी और रमाकांत भारद्वाज (पंचकूला), अरूण बजाज (फरीदाबाद), भूषण चुघ (रोहतक), सतीश गुप्ता (करनाल), मदन लाल कौशिक (भिवानी), सुरेश चंद मेहता (अंबाला कैंट), मदन कुमार सिंह (जींद) तथा वजीर सिंह डागर (फरीदाबाद) को सदस्य मनोनीत किया है। श्रम मंत्री नायब सिंह सैनी ने उम्मीद जताई कि बोर्ड के पुनर्गठन से श्रमिकों की समस्याओं का हल तेजी से होगा।