हरियाणा के मंत्री विज ने पंजाब के मुखिया पर साधा निशाना
Edited By Updated: 26 Aug, 2016 02:44 PM
हरियाणा और पंजाब के बीच SYL के पानी के बाद अब चंडीगढ़ पर अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है।
अंबाला (कमलप्रीत): हरियाणा और पंजाब के बीच SYL के पानी के बाद अब चंडीगढ़ पर अधिकार को लेकर एक बार फिर सियासी घमासान छिड़ गया है।
दरअसल पंजाब के मुखिया प्रकाश सिंह बादल द्वारा बीते दिनों चंडीगढ़ पर पंजाब के अधिकार की बात कहे जाने पर अब हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने पंजाब के मुखिया पर निशाना साधा है।
विज ने पंजाब सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि पंजाब को यह राग अलापते अलापते कई साल बीत गए हैं। विज ने कहा कि अगर चंडीगढ़ पंजाब का है तो चंडीगढ़ हरियाणा का भी है और हम भी चंडीगढ़ में बैठे हैं। विज ने पंजाब सरकार को साफ और स्पष्ट शब्दों में कहा कि जब तक हरियाणा को SYL का पानी और हिंदी भाषी क्षेत्र नहीं मिलते तब तक हरियाणा चंडीगढ़ में बैठा रहेगा। 40% चंडीगढ़ हमारा है। उनके बोलने से कुछ नहीं होता।