इनेलो-बसपा गठबंधन पर गर्माई राजनीति, किसी को भाया तो किसी को खटका

Edited By Nisha Bhardwaj, Updated: 20 Apr, 2018 05:06 PM

chandigarh inld bsp coalition

हरियाणा में 2 राजनीतिक दलों का एक होना और मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा से प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आ गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि इनेलो व बसपा का गठबंधन मजबूरी का गठबंधन है क्योंकि इनैलो के पास पूरे हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव...

चंडीगढ़ (चंद्रशेखर धरणी): हरियाणा में 2 राजनीतिक दलों का एक होना और मिलकर चुनाव लड़ने की घोषणा से प्रदेश में राजनीतिक भूचाल आ गया है। पूर्व उपमुख्यमंत्री चंद्रमोहन ने कहा कि इनेलो व बसपा का गठबंधन मजबूरी का गठबंधन है क्योंकि इनैलो के पास पूरे हरियाणा की 90 सीटों पर चुनाव लड़ने के लिए वोट बैंक नहीं है। अतीत में भी इनेलो बिना गठबंधन के कभी सत्ता में नहीं आई है। चंद्रमोहन ने कहा कि भाजपा अकेले सत्ता में होने के कारण इनेलो से कोई समझौता कदापि नहीं कर सकती। इनेलो ने राजनीतिक विवशता के चलते यह गठबंधन बसपा से किया। यह गठबंधन कितना समय चलेगा इस पर सवालिया निशान है। हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि अतीत में बसपा के साथ 1999 में इनैलो से गठबंधन टूटने के बाद जो हुआ वह सर्वविदित है। 

मौकापरस्ती की मिसाल बनेगा यह गठबंधन
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने कहा कि डूबते को तिनके का सहारा मिल गया, पर दोनों का डूबना तय है। बसपा-इनेलो गठबंधन का हरियाणा की राजनीति में कोई भविष्य नहीं है। यह गठबंधन मौकापरस्ती की मिसाल बनेगा। आने वाली हार को एक-दूसरे पर डालने के लिए इन्हें बहाना मिल जाएगा और वर्षों से मेहनत कर रहे कार्यकर्त्ताओं के साथ यह धोखा है।

सांप व नेवले की दोस्ती जैसा है बसपा-इनेलो गठबंधन 
प्रदेश के राज्यमंत्री कृष्ण बेदी ने कहा कि जनता इस गठबंधन को नहीं मानती, यह तो 2 लोगों ने प्रैस कांफ्रैंस करके घोषणा कर दी। राज्यमंत्री बेदी ने कहा कि हरियाणा में बसपा का कोई भी वजूद नहीं है और इनैलो के नेता आपस में वर्चस्व की लड़ाई लड़ रहे हैं। इनका प्रदेश में जनाधार नहीं है। कृष्ण बेदी ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि इनेलो और बसपा का गठबंधन ऐसा है जैसे सांप और नेवले का मेल-मिलाप हो इसलिए यह गठबंधन कभी कामयाब नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता सब समझती है और अब कोई भी नेता जनता को मूर्ख नहीं बना सकता। उन्होंने अपनी सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि मनोहर लाल खट्टर की सरकार से प्रदेश का हर व्यक्ति पूरी तरह खुश है।

इस गठबंधन से कांग्रेस की चूलें हिल गईं
इनैलो के युवा नेता कादियान ने कहा कि इनेलो व बसपा गठबंधन से भाजपा व कांग्रेस की चूलें हिल गई हैं। यह गठबंधन हरियाणा में एक रिकार्ड स्थापित करेगा। यह दिल के रिश्तों का गठबंधन है। भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। भाजपा हर मोर्चे पर फेल रही है। वह सब कुछ ऑनलाइन कर लोगों को तंग कर रही है, कर्मचारी परेशान हैं। क्या वोट भी कम्प्यूटर से डलवाएंगे। युवा वर्ग को रोजगार के नाम पर एच.एस.एस.सी. में नोट दो रोजगार लो का खेल चल रहा है। 
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!