रात को बाथरूम के लिए उठी महिला को अगवा कर किया गैंगरेप

Edited By Updated: 24 Sep, 2016 06:07 PM

rohtak bathroom rape secure collective

रोहतक जिले के कलानोर कस्बे के कटेसरा गांव में महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कल देर रात बाथरूम...

रोहतक (दीपक भारद्वाज): रोहतक जिले के कलानोर कस्बे के कटेसरा गांव में महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। कल देर रात बाथरूम के लिए उठी महिला जब घर से बाहर गई तभी सुनील नाम का व्यक्ति जबरदस्ती महिला का मुंह दबाकर उसे गाड़ी में उठा ले गया और खेतो में जाकर महिला से सुनील व उसके साथियों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। आज सुबह किसी राहगीर को महिला बेहोशी की हालत में मिली और उसने पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने महिला को कलानोर स्थित हस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ डॉक्टरों ने महिला की हालत को देखते हुए उसे रोहतक सिविल हस्पताल में रैफर कर दिया।

रोहतक में आए दिन अपराधियों के हौसले बुलंद होते जा रहे है। अब महिलाए घर में भी अपने आप को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही है। रोहतक के कलानोर कस्बे के कटेसरा गांव में बाथरूम के लिए गई महिला को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। महिला ने बताया कि रात को सुनील नाम का युवक आया और उसका मुंह दबाकर दबर्दस्ती गाड़ी में घसीटते हुए ले गया। महिला ने बताया कि सुनील के साथ गाड़ी में कुछ और युवक थे। जिन्होंने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। यही नहीं हवानीयत तो तब हो गई जब युवकों ने महिला के चहरे पर दांत से काट लिया। दरअसल कटेसरा गांव में रहने वाला परिवार खेत में मजदूरी करके पालन-पोषण करता है।

वही दूसरी और पूर्व सरपंच ने कहा कि मेरे पास सुबह कलानोर हॉस्पिटल से फोन आया की आप के गांव की एक महिला बेहोशी की हालत में पाई गई है। जा कर देखा तो ये वही महिला थी। जिसे परिजन रात से तलाश कर रहे थे। वही दूसरी और महिला के परिजनों ने कहा कि रात को पीड़िता का पति उठा लेकिन महिला बिस्तर पर नहीं थी। तभी महिला के पति ने परिजनों को सूचित किया। सारी रात महिला को ढूंढते रहे लेकिन कहीं नहीं मिली। फिर सुबह पूर्व सरपंच कृष्ण का फोन आया कि आप सब लोग हॉस्पिटल आ जाओ। जा कर देखा तो महिला के कपडे फ़टे हुए थे और महिला के साथ दुष्कर्म हुआ था। महिला की हालत को देखते हुए कलानोर हस्पताल से पीड़िता को रोहतक सिविल हस्पताल रैफर कर दिया गया। जहां पर पीड़िता के बयान लेने के लिए पुलिस पहुच गई। पुलिस ने 5 लोगो पर मामला दर्ज कर लिया है और जाच शुरू कर दी है। डी.एस.पी. रविंद्र कुमार का कहना है कि अारोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!