मौसम में आया बदलाव, गुनगुनी धूप का लोगों ने जमकर उठाया लाभ, न्युनतम तापमान पहुंचा 21 डिग्री

Edited By Isha, Updated: 04 Jan, 2020 02:08 PM

changes weather mercury reached 21 degrees

3 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। सप्ताह भर पहले न्यूनतम 3 डिग्री पहुंचा पारा अब बढऩे लगा है। शुक्रवार को पारा न्यूनतम 9 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सूर्यदेव..

बहादुरगढ़ (स.ह.) : 3 दिनों से लगातार मौसम में बदलाव आ रहा है। सप्ताह भर पहले न्यूनतम 3 डिग्री पहुंचा पारा अब बढऩे लगा है। शुक्रवार को पारा न्यूनतम 9 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। शुक्रवार को सूर्यदेव के तेज के आगे हल्का कोहरा जल्द ही भाग खड़ा हुआ। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया सूर्य के तेज के साथ पारे ने भी छलांग लगा दी। 3 दिनों से मौसम में लगातार बदलाव देखा जा रहा है। पहले जहां कड़ाके की ठंड ने सभी को प्रभावित कर दिया था। अब ठंड के तेवर भी नरम पड़ रहे हैं।

शुक्रवार को गुनगुनी धूप को लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 9 डिग्री व अधिकतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि इससे पहले बृहस्पतिवार को न्यूनतम तापमान 8 व अधिकतम 20 डिग्री दर्ज किया गया। बुधवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व अधिकतम 15 डिग्री दर्ज किया गया। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 5 डिग्री व अधिकतम 12 डिग्री दर्ज किया गया।

इससे पहले सोमवार को न्यूनतम 4 व अधिकतम 10 डिग्री रहा। मौसम में आए बदलाव से बाजार में रौनक बढऩे लगी है। लगभग एक महीने से मंदी की मार झेल रहे दुकानदारों के चेहरे भी खिले-खिले दिखाई दे रहे हैं। कड़ाके की ठंड में खाली बैठे दिखने वाले व्यापारी अपने कार्य में जुट गए हैं, वहीं रोजीरोटी के लिए घर से निकलने वालों की दिनचर्या भी अब सामान्य होती जा रही है। कोहरे, शीत लहरों व बर्फीली ठंड में हर कोई अपने काम पर लेट पहुंच रहा था। मगर 3 दिनों से हो रहे मौसम में बदलाव से अब सबकुछ सामान्य नजर आ रहा है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!