WWE पहलवान 'लेडी खली' ने कहा- 'गुडिय़ा' के हत्यारों को फांसी पर लटकाओ (VIDEO)

Edited By Punjab Kesari, Updated: 11 Dec, 2017 08:53 PM

WWE की तरफ से लेडी खली कविता दलाल को तीन साल के लिए पहलवान के लिए चुना गया है। जिस खुशी में वह जुलाना पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी कामयाबी का जश्न तो मनाया लेकिन हिसार के उकलाना में हुए हिसार गुडिय़ा रेप कांड से दु:खी नजर आई। उन्होंने कहा कि यह एक...

जुलाना (विजेंद्र): WWE की तरफ से लेडी खली कविता दलाल को तीन साल के लिए पहलवान के लिए चुना गया है। जिस खुशी में वह जुलाना पहुंची थीं। यहां उन्होंने अपनी कामयाबी का जश्न तो मनाया लेकिन हिसार के उकलाना में हुए हिसार गुडिय़ा रेप कांड से दु:खी नजर आई। उन्होंने कहा कि यह एक निंदनीय घटना है, इस तरह बच्चियों और महिलाएं के साथ कुकर्म करने वालों को सीधा फांसी दे देनी चाहिए।

PunjabKesari

उन्होंने कहा कि, 5 साल की लड़की के साथ जो हुआ वह बहुत ही गलत हुआ इससे पता चलता है कि देश-प्रदेश में लड़कियां सुरक्षित नहीं है। महिला सुरक्षा के लिए सरकार के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसे बैनर सिर्फ कागजों में है। उन्होंने कहा कि, देश में ऐसे घिनौने काम करने वाले आरोपियों को तुरंत फांसी दे देनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा सके। 

PunjabKesari

कविता दलाल ने दिल्ली के निर्भया कांड का उदाहरण देते हुए कहा कि, निर्भया कांड के आरोपियों को सरकार अब भी जेलों में रख है, जबकि  ऐसे आरोपियों को जमाई बनाकर रखने के बजाय तुरंत फांसी दे देनी चाहिए। दूसरे देशों में ऐसा कानून है पर हमारे देश का कानून ढीला है। उन्होंने कहा कि, हिसार में हुई घटना से ऐसा प्रतीत होता है कि अब महिलाएं व बच्चियां सुरक्षित नहीं हैं, और इनकी सुरक्षा के लिए सरकार ने कोई ठोस कदम भी नहीं उठाए हैं।

PunjabKesari

उन्होंने ने आमजन को सलाह देते हुए कहा कि, ऐसे अपराध रोकने के लिए सरकार के साथ लोगों को भी पूरा प्रयास करना चाहिए। लोगों केा अपने घर में ऐसा माहौल पैदा करना चाहिए कि, उनके घरों के बच्चे घर की महिलाओं के साथ बाहर की महिलाओं की भी इज्जत करना सीखें। उन्होंने कहा कि, ऐसी घटनाओं की एक कारण यह भी है कि आज की युवा पीढ़ी नशे की तरफ ज्यादा रूख करने लगी है जिसकी वजह से ऐसी घटनाएं सामने आती रहती हैं।

WWE के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट
उन्होंने अपने बारे में बताते हुए कहा, उनका WWE के साथ तीन साल का कॉन्ट्रैक्ट साईन हुआ है। उनका यही लक्ष्य है कि भारतीय लड़की  के रिंग में जाकर की WWE की बेल्ट लगाए और देश का नाम रोशन करे। यह उनकी जिंदगी का सबसे अहम क्षण होंगे। उन्होंने बताया कि, 15 से 18 जनवरी में वे विदेश में जाएंगी। हरियाणा सरकार से सम्मान न मिलने पर उन्होंने कहा कि, उन्हें हल्की नाराजगी तो है, लेकिन उन्होंने मांगने की आदत बहुत पहले ही छोड़ दी है। वहीं हरियाणा सरकार को खिलाडिय़ों की तरफ ध्यान देने की बात कही।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!