Edited By Dishant Kumar, Updated: 11 Sep, 2021 09:18 PM
साइबर सिटी गुरुग्राम में एक माँ अपने मासूम बेटे को गोद मे उठाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है,लेकिन उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। शहनाज का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसके बेटे को जबरदस्ती छीन कर ले गए है और उससे मिलने नही दे रहे।
साइबर सिटी गुरुग्राम में एक माँ अपने मासूम बेटे को गोद मे उठाने के लिए दर-दर की ठोकरें खा रही है,लेकिन उसकी फरियाद सुनने वाला कोई नहीं है। मूल रूप से दिल्ली की रहने वाली शहनाज ने गुरुग्राम के चक्करपुर में रहने वाले संदीप से वर्ष 2017 में प्रेम विवाह किया था। शहनाज मुस्लिम है, जबकि संदीप हिन्दू धर्म से है। विवाह से पहले शहनाज़ ने हिन्दू धर्म अपनाया और संदीप से विवाह बंधन में बंध गई। लेकिन दोनों के ही परिजन इस विवाह से खुश नही हुए और उन्होंने सम्बन्ध खत्म कर दिया। संदीप और शहनाज किराए पर रहने लगे। दोनों का प्रेम परवान चढ़ा और घ्रस्त जीवन खुशी-खुशी व्यतीत करने लगे। इसी बीच दोनों को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई। शहनाज का आरोप है कि उसके ससुराल वाले उसके बेटे को जबरदस्ती छीन कर ले गए है और उससे मिलने नही दे रहे।