परीक्षाओं में नकल करवाने वालों की अब खैर नहीं, सरकार की तरफ से किए गए पुख्ता इंतजाम

Edited By Isha, Updated: 01 Mar, 2020 02:57 PM

those who cheated in the annual exams are not good anymore

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में जरा सी भी नकल नहीं चलने दी जाएगी। इन परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सरकार की तरफ से हर प्रकार के पुख्ता.......

कुरुक्षेत्र : मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि प्रदेश में 10वीं व 12वीं की परीक्षाओं में जरा सी भी नकल नहीं चलने दी जाएगी। इन परीक्षाओं में नकल को रोकने के लिए सरकार की तरफ से हर प्रकार के पुख्ता इंतजाम किए है। इस वर्ष चुनावों की तर्ज पर परीक्षाओं को कड़ी सुरक्षा के बीच सम्पन्न करवाया जाएगा और वाॢषक परीक्षाओं में जो भी व्यक्ति, शिक्षक, अधिकारी और कर्मचारी नकल करवाने की कोशिश की तो उसे किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। 

मुख्यमंत्री मनोहर लाल शनिवार को देर सायं करनाल से सभी जिलों के उपायुक्तों, पुलिस अधीक्षकों और अन्य अधिकारियों को वीडियो कान्फ्रैंसिंग के जरिए दिशा-निर्देश दे रहे थे। इससे पहले हरियाणा की मुख्य सचिव केशनी आनंद अरोड़ा ने परीक्षाओं को लेकर किए गए प्रबंधों तथा पुलिस महानिदेशक ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के युवाओं को एक अच्छा नागरिक बनाने के लिए सरकार हर संभव प्रयास कर रही है।

इसलिए किसी विद्यार्थी का परीक्षा पास करके सर्टीफिकेट लेना ही उद्देश्य नहीं होना चाहिए, क्योंकि सर्टीफिकेट तो नकल करके भी हासिल किया जा सकता है। इन तमाम पहलुओं को जहन में रखते हुए ही युवाओं के जीवन को निखारने और योग्य दृष्टिï से आगे बढऩे के लिए ही सरकार ने परीक्षाओं को नकल रहित सम्पन्न करवाने के लिए ही दृढ संकल्प लिया है। उन्होंने कहा कि हर जिले में परीक्षा केन्द्रों पर पुलिस फोर्स की व्यवस्था रहेगी, संवेदनशील और गांवों में अतिरिक्त पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई जाएगी और कन्ट्रोल रूम से प्रत्येक परीक्षा केन्द्र से पल-पल की रिपोर्ट ली जाएगी और किसी भी प्रकार की सूचना मिलने पर पी.सी.आर. एक्शन मोड में रहेगी।

इतना ही नहीं चुनावों की तर्ज पर ही परीक्षाओं में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे। इसके लिए परीक्षा केन्द्रों की 200 मीटर की परिधि में जिलाधीश द्वारा धारा 144 भी लगा दी गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि 8 मार्च का अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाएगा। इस 120 साल की परम्परा को आगे बढ़ाया जाएगा। इस वर्ष 8 मार्च को प्रत्येक जिला मुख्यालय पर अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर पिंकाथन का आयोजन किया जाएगा। इस पिंकाथन दौड़ में हर वर्ग की महिलाओं को आमंत्रित करना है, क्योंकि इस प्रकार के कार्यक्रम सामाजिक कार्यक्रम होते है। इन कार्यक्रमों में आम लोगों की भागीदारी जरूरी होती है।

इस कार्यक्रम में सभी जिला मुख्यालयों पर मंत्रीगण, सांसद, विधायक और अधिकारीगण मुख्यातिथि होंगे तथा गुरुग्राम में प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होगा। इस कार्यक्रम को युवा दिवस की तरह मनाया जाएगा। जहां सुबह 7 बजे सभी जगहों पर पिंकाथन दौड़ में महिलाएं दौड़ेंगी, वहीं 10 बजे जिला मुख्यालयों पर महिला अचिवर एकत्रित होंगी और 11 बजे गुरुग्राम में प्रदेश की सभी महिलाओं से बातचीत की जाएगी। इसके अलावा प्रत्येक गांव में ग्राम सभा का आयोजन होगा। जिसमें महिलाओं की भागीदारी को सुनिश्चित किया जाएगा। इस ग्राम सभा में महिलाएं युवाओं को नशे से दूर रखने का संकल्प लेंगी वहीं पुरुष महिलाओं की सुरक्षा व रक्षा करने का संकल्प लेंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को पोषण पखवाड़ा कार्यक्रम का भी शुभारंभ होगा। यह कार्यक्रम 22 मार्च तक चलेगा। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी, ए.डी.सी. वीणा हुड्डïा, एस.डी.एम. अश्वनी मलिक, एस.डी.एम. डा. किरण सिंह, एस.डी.एम. अनिल यादव, एस.डी.एम. सोनू राम, डिप्टी सी.एम.ओ. डा. एन.पी. सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी अरूण आश्री सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे। 

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर 8 मार्च को होगी पिंकाथन  
पुलिस अधीक्षक आस्था मोदी ने कहा कि मुख्यमंंत्री मनोहर लाल के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र के जिला मुख्यालय और सभी उपमंडलों में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। मुख्यमंत्री के आदेशानुसार कुरुक्षेत्र में 8 मार्च को सुबह 7 बजे केवल महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पिंकाथन (मैराथन) का आयोजन किया जाएगा। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!