विवाहिता की मौत पर पति व सास पर हत्या का केस दर्ज

Edited By Deepak Paul, Updated: 07 Nov, 2018 11:38 AM

hearing of murder case on husband and mother in law

डेरा भाग सिंह (गुहला) में 21 वर्षीय विवाहिता फंदे पर लटकी मिली है। लड़की के मायके वालों ने पति व सास पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है।

कैथल(सुखविंद्र): डेरा भाग सिंह (गुहला) में 21 वर्षीय विवाहिता फंदे पर लटकी मिली है। लड़की के मायके वालों ने पति व सास पर दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाया है। 

गुहला पुलिस को दी शिकायत में सरदूलगढ़ मानसा (पंजाब) लवली ने बताया कि मेरी बहन पूजा (21) की शादी डेरा भाग सिंह निवासी दीपक के साथ 2017 में हुई थी। दहेज नहीं लाने पर कई बार उससे मारपीट भी करते थे। 5 नवम्बर को उसकी बहन पूजा की उसके पति दीपक व सास शकुंतला ने गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में उसे फंदे पर लटका दिया। 

सब-इंस्पैक्टर जगबीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव मायके वालों को सौंप दिया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!