बारिश ने दिलवाई उमस भरी गर्मी से निजात

Edited By Isha, Updated: 25 Jun, 2019 12:53 PM

rain brings relief from sultry heat

हिसार और आसपास के एरिया में हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस भरे वातावरण से निजात मिली। हालांकि बारिश कुछ देर हुई लेकिन इससे दिन और रात के तापमान में कमी आ गई। दोपहर का पारा सामान्य

हिसार (ब्यूरो): हिसार और आसपास के एरिया में हुई बारिश से लोगों को गर्मी और उमस भरे वातावरण से निजात मिली। हालांकि बारिश कुछ देर हुई लेकिन इससे दिन और रात के तापमान में कमी आ गई। दोपहर का पारा सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस नीचे 38.4 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। रात्रि पारा भी सामान्य से 2 डिग्री सैल्सियस नीचे 26.5 डिग्री सैल्सियस दर्ज किया गया। भारतीय मौसम विभाग की मानें तो 2 दिनों के दौरान मौसम में बदलाव के साथ बारिश होने की संभावना है। 

बारिश आने से पहले रही बिजली कट की समस्या 
सोमवार दोपहर तक तेज तपिश और उमस भरे वातावरण में बिजली के कटों ने लोगों की समस्या बढ़ाई। वैसे गर्मी की तपिश बढऩे के साथ ही बिजली के कटों की संख्या बढ़ जाती है। पिछले दिनों पारा जब 45 से ऊपर पहुंच गया था तो यह समस्या ज्यादा बढ़ गई थी। वैसे सुबह से उमस भरा वातावरण होने से बिजली की खपत बढ़ गई थी। इससे ट्रांसफार्मरों पर लोड बढ़ गया। पिछले दो दिनों से सूर्य की तपिश बढऩे से यह समस्या ज्यादा हो रही है। 

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!