Edited By Punjab Kesari, Updated: 29 Nov, 2017 04:11 PM
वर्ल्ड वूमन यूथ चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली हरियाणा की 6 मुक्केबाज महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हरियाणा के कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रोहतक में हुए का समारोह में सम्मानित किया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा की 4 मुक्केबाजों ने...
रोहतक(दीपक भारद्वाज):वर्ल्ड वूमन यूथ चैंपियनशिप में पदक जीतने वाली हरियाणा की 6 मुक्केबाज महिला खिलाड़ियों को सम्मानित किया। हरियाणा के कृषि एवं पंचायत मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने रोहतक में हुए का समारोह में सम्मानित किया। इस चैंपियनशिप में हरियाणा की 4 मुक्केबाजों ने स्वर्ण और 2 ने कांस्य पदक जीता। गुवाहाटी में हाल ही में वर्ल्ड वूमन यूथ बाक्सिंग चैंपियनशिप हुई थी। जिसमें हरियाणा की नीतू ने 48 किलोग्राम,ज्योति गुलिया ने 51 किलोग्राम ,साक्षी चौधरी ने 54 किलोग्राम और शशि चोपड़ा ने 57 किलोग्राम भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। वहीं अनुपमा और नेहा ने 81 किलोग्राम से अधिक में कांस्य पदक हासिल किया।
कृषि मंत्री अोमप्रकाश धनखड़ प्रदेश के होनहार महिला खिलाड़ियों का स्वागत करने में पहुंचे। समारोह के दौरान उन्होंने सभी पदक विजेता महिला मुक्केबाजों को एक-एक देसी गाय इनाम में देने की घोषणा की। उन्होंने यह भी कहा कि गांवों में लगने वाले ग्राम गौरव पट्ट पर खिलाडि़यों के नाम भी लिखे जाएंगे। इसके अलावा रोहतक में खेल पर आधारित फिल्मों का महोत्सव आयोजित करने पर विचार किया जा रहा है। नेशनल बाक्सिंग अकादमी के मुख्य कोच जगदीश कुमार ने भी विजेता मुक्केबाजों की हौसला अफजाई की। वहीं, देश के लिए पदक हासिल करने वाली महिला मुक्केबाज उत्साहित नजर आई।