Edited By Updated: 18 Jan, 2017 05:05 PM
भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ विपक्ष के नेता अभय चौटाला की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि...
फतेहाबाद:भाजपा जिलाध्यक्ष वेद फुला ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के खिलाफ विपक्ष के नेता अभय चौटाला की गई टिप्पणी पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अभय चौटाला जैसे नेताओं को राजनीति छोड़ देनी चाहिए। हरियाणा के ही नहीं देश के सबसे ईमानदार मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के ऊपर अशोभनीय टिप्पणी करके अभय चौटाला ने अपनी संकीर्ण मानसिकता का दिखाई है। चौटाला और पूरी इनैलो पार्टी को प्रदेश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।