अभिमन्यु को न घुसने देने के लिए गोहाना पहुंचेंगे 11 जिलों के जाट

Edited By Deepak Paul, Updated: 27 Sep, 2018 11:02 AM

to allow abhimanyu not to enter gohana will reach jat in 11 districts

अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 30 सितम्बर के दौरे में कै.अभिमन्यु को गोहाना में न घुसने देने के ऐलान को लेकर और सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार की शाम को जिला कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल ने खुलासा किया...

गोहाना(अरोड़ा): अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 30 सितम्बर के दौरे में कै.अभिमन्यु को गोहाना में न घुसने देने के ऐलान को लेकर और सख्त रुख अपना लिया है। बुधवार की शाम को जिला कार्यकारिणी की बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल ने खुलासा किया कि कै.अभिमन्यु किसी भी दिशा से गोहाना में प्रवेश न कर सकें, इसके लिए प्रदेश के 11 जिलों के जाट उस दिन गोहाना पहुंचेंगे तथा अलग-अलग स्थानों के मोर्चे सम्भालेंगे। सी.एम. और वित्तमंत्री के 9 जिलों द्वारा विरोध के अपने पुराने ऐलान में गोहाना के लिए जाट आरक्षण संघर्ष समिति ने 2 और जिले जोड़ दिए हैं

पहले 30 सितम्बर को वित्तमंत्री कै.अभिमन्यु के गोहाना आगमन पर उनका विरोध अकेले सोनीपत जिले को करना था। अब इस प्रदर्शन में 10 और जिले जोड़ दिए गए हैं। इनमें पूर्व निश्चित बाकी के 8 जिले रोहतक, जींद, पानीपत, कैथल, भिवानी, चरखीदादरी, हिसार और झज्जर हैं। इन जिलों के साथ गोहाना में करनाल और कुरुक्षेत्र जिलों के जाटों को भी पहुंचने की हिदायत दी गई है।

दरअसल, जाट आरक्षण संघर्ष समिति गोहाना में 3 दिन से जारी बयानों के उस सिलसिले से खफा है जिसमें जाट आरक्षण संघर्ष समिति के कै.अभिमन्यु को गोहाना में न घुसने देने के निर्णय का कड़ा विरोध किया जा रहा है। ऐसे बयानों ने जलती आग में घी डालने का काम किया है। जिला कार्यकारिणी की आपात बैठक में जिलाध्यक्ष आजाद सिंह लठवाल ने कहा कि समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष यशपाल मलिक से विचार-विमर्श के बाद तय किया गया है कि 30 सितम्बर को गोहाना में 11 जिलों को जाट मौजूद रहेंगे जो किसी भी सूरत में कैप्टन को कहीं से भी गोहाना में प्रवेश नहीं करने देंगे। वित्तमंत्री को एक निजी कार्यक्रम में गोहाना आना है।

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!