Edited By Rakhi Yadav, Updated: 31 May, 2018 07:57 PM
ग्रीन वैली में लड़की को लेकर हुए एक मसले पर दो गुटों के बीच एक पंचायत चल रहीं थी। जिसमें मसला सुलझने के बजाय और ज्यादा उभर गया। इसमें आरोपी पक्ष के लोगों ने जोश में आकर पीड़ित पक्षों के ऊपर जमकर ....
फरीदाबाद(अनिल राठी): ग्रीन वैली में लड़की को लेकर हुए एक मसले पर दो गुटों के बीच एक पंचायत चल रहीं थी। जिसमें मसला सुलझने के बजाय और ज्यादा उभर गया। इसमें आरोपी पक्ष के लोगों ने जोश में आकर पीड़ित पक्षों के ऊपर जमकर गोलियां चलाई और उनकी कई गाड़ियों में जबरदस्त तोड़फोड़ कर दी।
इस मामले में सूरजकुंड थाना प्रभारी विशाल कुमार का कहना हैं कि अभी आरोपी पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा हैं। खबर हैं कि पीड़ित पक्ष ने एक शिकायत अनखीर पुलिस चौकी में बीते 29 मई को दी थी। जिसमें कहा गया था कि अर्जुन ठाकुर नाम के लड़के ने उसकी लड़की की एक रेस्टोरेंट में गलत नियत से वीडियो बना ली।
जिसके बाद उसे व्हाट्सएप पर वायरल कर दिया। लड़की फरीदाबाद के ही एक इंजीनियरिंग कॉलेज में थर्ड ईयर की छात्रा है।
जानकारी के अनुसार आरोपी पक्ष के लोग सतपाल गैंग के गुंडों को लेकर वहां पहुंचे थे। जैसे ही मामला उलझा तो उन गुंडों ने अपना खेल शुरू कर दिया। लोगों के मुताबिक पीड़ित पक्ष के निवास पर बहुत ही बुरी तरह से तोड़फोड़ की गई है।